Home उत्तर प्रदेश बहराइच : BJP विधायक के पति ने थामा सपा का दामन, साइकिल पर हुए सवार
उत्तर प्रदेश

बहराइच : BJP विधायक के पति ने थामा सपा का दामन, साइकिल पर हुए सवार

Share
Share

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिल में पूर्व विधायक व भारतीय जनता पार्टी के नेता ने आज भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।

बता दें कि दिलीप वर्मा जो कि पूर्व में समाजवादी पार्टी के विधायक रह चुके हैं उन्होंने समाजवादी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी, जिसके बाद उन्होंने आज फिर भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सपा का दामन थाम लिया है। बताते चलें कि पूर्व विधायक दिलीप वर्मा की पत्नी माधुरी वर्मा वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी से नानपारा विधायक हैं। अब ऐसे में सवाल ये उठता है की पत्नी भारतीय जनता पार्टी की विधायक हैं तो आखिर पति को क्यों भारतीय जनता पार्टी को त्याग देकर समाजवादी पार्टी का दामन थामना पड़ा।

दिलीप वर्मा ने दल बल के साथ बहराइच समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर समाजवादी पार्टी ज्वाइन की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत कई अन्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट- रफीक उल्ला खान

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये जलाकर दो गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड...

दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, श्रद्धा और एकता का बना अद्भुत नज़ारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत हुई, जहां 26 लाख दीयों...

लखनऊ से निकली ब्रह्मोस मिसाइलें, पाकिस्तान के हर क्षेत्र पर नजर – राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का...

लखनऊ की ब्रह्मोस यूनिट से निकली पहली मिसाइल खेप, योगी और राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से बनी पहली मिसाइल...