Home उत्तर प्रदेश किसानों के समर्थन पीएसपी किसान सभा ने किया प्रदर्शन, कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग
उत्तर प्रदेश

किसानों के समर्थन पीएसपी किसान सभा ने किया प्रदर्शन, कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग

Share
Share

गोरखपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया किसान सभा ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों के देशव्यापी आंदोलन का समर्थन किया। पैडलेगंज स्थित कार्यालय पर आज सभा के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर किसान बिल वापस लेने का मांग की।

किसान बिल वापस लेने की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने नगर मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। अंशुमान सिंह ने कहा कि विगत वर्ष 2020 से लगायत देश का अन्नदाता भूखे – प्यासे, गर्मी, बरसात, सर्दी और भयानक महामारी कोविड -19 के काल के गाल में जाना कबूल करते हुए देशहित में तीनों कृषि कानूनों को निरस्त कर किसानहित में कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार लगातार अन्नदाताओं का अपमान कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस कानून से किसान के अलावा कामगार, नौजवान भी प्रभावित हो रहा है। चंद कारपोरेट घरानों को छोड़कर सारी आम अवाम लाचार व विवश होकर रह जायेगी। इस संदर्भ में 12 मई को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा गया था कि महामारी का शिकार लाखों अन्नदाताओं को बचाने के लिए कृषि कानून को वापस लेना जनहित में होगा। किसानों के देश व्यापी आन्दोलन का प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समर्थन करते हुए कृषि काला कानून को वापस लेने की मांग करती है। कृषि काला कानून को वापस लिया जाना जनहित में होगा।

रिपोर्ट- सचिन यादव

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...