Home उत्तर प्रदेश लॉकडाउन से गोरखपुर परिवहन निगम का प्रतिदिन 12 लाख रूपये हुआ नुकसान : सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
उत्तर प्रदेश

लॉकडाउन से गोरखपुर परिवहन निगम का प्रतिदिन 12 लाख रूपये हुआ नुकसान : सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक

Share
Share

गोरखपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन लगा है। उसी क्रम में गोरखपुर जिले में भी लॉकडाउन लगा है। ऐसे में गोरखपुर जिले से चलने वाली परिवहन निगम की बसों को परिवहन निगम सुचारू रूप से संचालित नहीं कर पा रहा। मई महीने में परिवहन निगम का प्रति दिन का नुकसान लगभग 12 लाख रुपये का हुआ है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के.के तिवारी ने बताया कि हमारे वहां से लंबे दूर की सवारियां नहीं निकल रही थी, जिसके कारण हमारी आय मई के पूरे महीनेभर काफी कम रही है। 30 से 35 प्रतिशत ही इनकम थी।

जबकि हम लोग किलोमीटर भी कम चल रहे थे, जितनी सवारियां मिलती हैं उतना ही भेजते थे, लेकिन इधर कुछ जगहों पर लॉकडाउन खुला है। कल से थोड़ी सवारिया बढ़ी हैं। इसका क्या इंपैक्ट आता है कल के कनेक्शन में पता चलेगा उन्होंने कहा कि विशेषकर दिल्ली की सवारियां ज्यादा निकल रही हैं। यहां से हमारी बसे कौशांबी तक जाती हैं। उन्होंने कहा कि पहले 20 लाख रुपये प्रतिदिन का हम लोगों को नुकसान हो रहा था लेकिन इस समय 8 से 12 लाख रूपये हो रहा है।

रिपोर्ट- सचिन यादव

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...