Home उत्तर प्रदेश मुरादाबाद : खेलते समय गायब हुए बच्चे का दो दिन बाद मिला शव
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद : खेलते समय गायब हुए बच्चे का दो दिन बाद मिला शव

Share
Share

मुरादाबाद। जिले के बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम सिहाली में दो दिन पूर्व खेलते समय गायब हुए बच्चे का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। शव गांव के ही एक जंगल के किनारे पड़ा था। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम सिहाली में दो दिन पूर्व घर के बाहर खेल रहा बच्चा अचानक गायब हो गया था। कापी तलाश करने पर भी बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था। परिजनों ने बच्चे बिलारी कोतवाली में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन इसी बीच आज गांव स्थित जंगल के किनारे बच्चे का शव पड़ा मिला।

शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली तो आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...