Home उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी : सरकार कि मंशा पर पानी फेर रहे अधिकारी, गौशाला में नहीं है कोई इंतजाम
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : सरकार कि मंशा पर पानी फेर रहे अधिकारी, गौशाला में नहीं है कोई इंतजाम

Share
Share

लखीमपुर खीरी। जिले की तहसील मितौली क्षेत्र के गांव रामपुर बुजुर्ग में सरकार ने लाखों रुपयो खर्च कर गौशाला बनबाया था, जिससे गौवंशीय पशुओं को खाना व छाया मिल सके। लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों कि अनदेखी के चलते गौशाला में 170 पशु तो हैं पर उनके खाने और रहने की कोई समुचित वयवस्था नहीं की है। यहां तक कि हफ्तों से बीमार पड़े गौवंशीय पशुओं का उपचार भी नहीं हो पा रहा है।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने आवारा गौवंशीय पशुओं के लिए जगह-जगह गौ आश्रय बनाये थे, जिसमें पशुओं के लिए चारा, पानी व छाया की व्यवस्था की गई थी। पशुओं को किसी प्रकार की समस्याएं ना हो और आये दिन सड़कों पर बड़े वाहनों की चपेट में आकर घायल पशुओं की होने बाली मौतों में कमी आ सके। लेकिन सरकार की इस मंशा पर जिले के अधिकारी पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

आपको बताते चलें कि तहसील मितौली के गांव रायपुर बुजुर्ग में एक गौ आश्रय स्थल बनाया गया था, जिसमें वर्तमान समय में 170 गौवंशीय पशुओं को बांधा गया है। गांव के लोगों ने बताया कि इस समय गांव के गौ आश्रय के हालात ऐसे हैं कि यहां पर ना तो पशुओं के लिए चारा है और ना ही छाया है। कड़ी धूप में ही पशुओं को बांधा जा रहा है। वहीं, पिछले कुछ हफ्तों से बंधे कुछ पशु लगातार बीमार चल रहे हैं। जिनका उपचार भी नहीं हो पा रहा है। उपचार के अभाव में गौ आश्रय में कुछ पशु मरणासन्न स्थिति में पड़े हुए हैं। जिनकी देख भाल करने वाला भी कोई नहीं है।

रिपोर्ट- धीरज तिवारी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जलपरी शो को लेकर युवतियों ने ठेकेदार पर पैसे न देने का आरोप लगाया,FIR दर्ज।

अलीगढ़ । नुमाइश (प्रदर्शनी) में चल रहे जलपरी शो में हिस्सा लेने...

पति-पत्नी के आपसी विवाद में दोनों ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या।

अलीगढ़ । अकराबाद थाना इलाके के गांव धौरी में पति-पत्नी ने फांसी...

₹2.50 करोड़ के करीब 5 क्विंटल गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 6 फरार।

अलीगढ़ की थाना इगलास पुलिस ने गांजा तस्कर के एक गिरोह का...

LIC कर्मचारियों की हड़ताल,सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।

जमकर की नारेबाजी,दमनकारी श्रम संहिताओं के खिलाफ प्रदर्शन। कानपुर देहात । कानपुर...