Home उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी : घर की रखवाली का जिम्मा लेकर मौसी के लड़के ने साथियों संग रची थी लूट की साजिश
उत्तर प्रदेशजुर्म

लखीमपुर खीरी : घर की रखवाली का जिम्मा लेकर मौसी के लड़के ने साथियों संग रची थी लूट की साजिश

Share
Share

लखीमपुर खीरी। जिले के थाना गोला क्षेत्र के मुन्नुगंज वार्ड नंबर 5 में अभिषेक पांडेय के घर बीते दिनों हुई लूट की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने अभिषेक पांडेय के मौसी के लड़के आदर्श पांडेय और उसके 5 साथियों को लूटे गए सामानों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

लखीमपुर खीरी जिले के थाना गोला क्षेत्र के मुन्नुगंज वार्ड नंबर 5 निवासी अभिषेक पांडेय के घर में बीते दिनों तीन अज्ञात व्यक्तियों ने घर के दर अभिषेक के मामा और मौसी के लड़के को बांधने के बाद अलमारी तोड़कर सोने-चांदे के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गये हैं। पीड़ित ने पुलिस में माले की शिकायत की थी। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के तलाश में जुट गई थी।

उधर मामले की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने क्षेत्राधिकारी गोला संजय नाथ तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमों का गठन किया था। जिसके बाद चीम ने जांच पड़ताल करते हुए अभिषेक पांडे के मौसी के लड़के आदर्श पाण्डेय और उसके 5 साथियों को लूट के माल (सोने-चांदी के आभूषण, कीमत लगभग 7 लाख रुपये), अवैध तमंचा-कारतूस और 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आदर्श पाण्डेय ने रुपये की जरुरत होने के कारण अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रचने की बात कबूल की। पुलिस अधीक्षक  द्वारा गिरफ्तार करने वाली टीम के उत्साहवर्धन के लिए 15,000 रूपये का नकद पुरुस्कार दिया गया है।

रिपोर्ट- धीरज तिवारी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...