Home उत्तर प्रदेश मेरठ पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, अपहरण किए गए बच्चे सकुशल किया बरामद
उत्तर प्रदेश

मेरठ पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, अपहरण किए गए बच्चे सकुशल किया बरामद

Share
Share

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की ढलाई वाली गली से 4 दिन पूर्व गायब हुए बच्चे को पुलिस ने रविवार को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार मेरठ जिले के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की ढलाई वाली गली से 4 दिन पूर्व एक बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने पुलिस की तहरीर देकर बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई थी। जिस पर लिसाड़ी गेट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज कैमरा को खंगाला और कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल करते हुए लापता हुए बच्चे को रविवार को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

बच्चे की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने लिसाड़ी गेट पुलिस का आभार जताया। परिजनों ने कोतवाली सीईओ अरविंद शुक्ला समेत पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह व समस्त पुलिसकर्मियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं, पुलिस की इस कार्यशैली को देखते हुए कोतवाली सीओ ने समस्त पुलिसकर्मियों की सराहना की। हालांकि अभी अपहरणकर्ता अभियुक्तों का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है, जिसमे पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है। जल्द ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट- साजिद इदरीसी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...