Home Breaking News Top News राजस्थान : पानी ना मिलने से 6 साल की बच्ची की मौत, पढ़िए शर्म से सिर झुका देने वाली यह खबर
Top Newsराजस्थान

राजस्थान : पानी ना मिलने से 6 साल की बच्ची की मौत, पढ़िए शर्म से सिर झुका देने वाली यह खबर

Share
Share

जालौर। राजस्थान के जालौर के रानीवाड़ा इलाके में तपती धूप में सफर कर रही एक 6 साल की बच्ची की पानी ना मिलने के कारण मौत हो गई।  बच्ची अपनी नानी के साथ थी, वो भी बेहोश हो गई थीं। जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को घटनी की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को पानी पिलाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मासूम के शव को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण पानी ना मिलना ही निकला।

जानकारी के अनुसार 60 साल की सुखी देवी अपनी नातिन अंजलि के साथ सिरोही के पास रायपुर से दोपहर में रानीवाड़ा क्षेत्र के डूंगरी स्थित अपने घर आ रही थीं। कोरोना काल के चलते वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण उन्हें कोई साधन नहीं मिला। इस पर वह अपनी नातिन के साथ पैदल ही अपने गांव चल पड़ीं। करीब 20 से 25 किलोमीटर का सफर तय करने से दोनों बुरी तरह से थक गई थीं।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर सवाल खड़े किए।  प्रकाश जावड़ेकर ने लिखा कि 9 घंटे तक पीने का पानी ना मिलने के कारण हुई एक बच्ची की मृत्यु  बेहद शर्मनाक घटना है। इसके लिए राजस्थान सरकार ज़िम्मेदार है। सोनिया, राहुल, प्रियंका अब चुप क्यों हैं?

वहीं दूसरी तरफ जालौर जिले में पहुंचे गहलोत सरकार के प्रतिनिधि लगातार इस घटना से जुड़े सवालों से बचते नज़र आ रहे हैं।

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read

Related Articles

बलियापुर के स्कूल में MDM बनाते समय गैस सिलेंडर में भड़की आग

बलियापुर (धनबाद): हरिबोल थान प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर में लगी आग।...

हजारीबाग में पुलिस-प्रिंस खान गैंग में मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली | Hazaribagh Encounter News

हजारीबाग के बड़कागांव में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़।...