Home Breaking News सुवेंदु अधिकारी को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा, शनिवार को बीजेपी में शामिल होने के आसार
Breaking NewsTop Newsपश्चिम बंगाल

सुवेंदु अधिकारी को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा, शनिवार को बीजेपी में शामिल होने के आसार

Share
Share

पश्चिम बंगाल। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुवेंदु अधिकारी को जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई। सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। एमएचए के एक अधिकारी ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के अंदर सुरक्षा की उच्च श्रेणी प्रदान की गई है। तृणमूल कांग्रेस को लगातार एक के बाद एक झटका लग रहा है। दिग्गज नेता सुवेन्दु अधिकारी और जितेंद्र तिवारी के इस्तीफा देने के एक दिन बाद अब एक और विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। त्रिणमूल विधायक शीलभद्र दत्ता ने पार्टी छोड़ दी है।

बता दें कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम से विधायक सुवेंदु अधिकारी के शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने के आसार हैं। शाह शुक्रवार यानी आज रात में बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंच रहे हैं। उनके पहुंचने से पहले ही सुवेंदु को जेड सुरक्षा मुहैया करा दी गई है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read

Related Articles

बलियापुर के स्कूल में MDM बनाते समय गैस सिलेंडर में भड़की आग

बलियापुर (धनबाद): हरिबोल थान प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर में लगी आग।...

हजारीबाग में पुलिस-प्रिंस खान गैंग में मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली | Hazaribagh Encounter News

हजारीबाग के बड़कागांव में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़।...