Home Breaking News राजस्थान : गहलोत सरकारने रीट एग्जाम की तारीखों का किया ऐलान, जानिए कब होगी परीक्षा
Breaking NewsTop News

राजस्थान : गहलोत सरकारने रीट एग्जाम की तारीखों का किया ऐलान, जानिए कब होगी परीक्षा

Share
Share

जयपुर। राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद गहलोत सरकार ने आज यानी शुक्रवार को रीट एग्जाम की डेट फाइनल कर दी है। सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया। सीएम गहलोत ने घोषणा करते हुए कहा कि रीट की परीक्षा 25 अप्रैल को होगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नोडल एजेंसी बनाया गया है।

बता दे कि शिक्षा विभाग ने हाल ही में रीट परीक्षा के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स जारी किए हैं। जल्द ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस नोटिफिकेशन के बाद अभ्यर्थी रीट परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे। परीक्षा में पास होने के लिए निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करने वालों को सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। उसके बाद सरकार की ओर से तृतीय श्रेणी अध्यापक के लिए भर्ती निकाली जाएगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा के बाद प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को एक बड़ी राहत मिली है। क्योंकि लंबे समय से इस भर्ती की विज्ञप्ति और परीक्षा तिथि जारी करने की मांग हो रही थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read

Related Articles

बलियापुर के स्कूल में MDM बनाते समय गैस सिलेंडर में भड़की आग

बलियापुर (धनबाद): हरिबोल थान प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर में लगी आग।...

हजारीबाग में पुलिस-प्रिंस खान गैंग में मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली | Hazaribagh Encounter News

हजारीबाग के बड़कागांव में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़।...