Home Breaking News Top News …तो अब वाड्रा भी लड़ेंगे चुनाव? मीडिया के सामने जताई राजनीति में जाने की इच्छा
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

…तो अब वाड्रा भी लड़ेंगे चुनाव? मीडिया के सामने जताई राजनीति में जाने की इच्छा

Share
Share

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा अब राजनीति में उतरने का मन बना रहे हैं। उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। बता दें कि आयकर विभाग द्वारा की गई पूछताछ के दौरान उन्होंने कहा कि मुझसे इस तरह से दर्व्यवहार सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि मैं एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से संबंधित हूं। मेरा संबंध उस परिवार से है जिसकी पीढ़ियों ने इस देश के लोगों की सेवा की है और वतन के लिए जान दी है।

मीडिया से बात करते हुए वाड्रा ने कहा कि मैंने देखा है, सीखा है, अभियान चलाया है। मैंने देश के मुख्‍तलिफ हिस्सों में समय बिताया। मैं महसूस करता हूं कि मुझे इसी ताकत के साथ लड़ने के लिए संसद में मौजूद होना होगा। मुझको लगता है कि मैंने बाहर लड़ाई लंबे वक्‍त तक लड़ ली है। मैंने खुद को लाख समझाने का प्रयास किया लेकिन वे लोग लगातार मुझे परेशान कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं राजनीति में नहीं हूं।

वाड्रा ने कहा कि मैंने राजनीति से दूरी बनाए रखी क्योंकि इस बारे में मेरे अलग विचार हैं। लेकिन मैं उचित मौके पर फैसला लूंगा। मैं एक ऐसा क्षेत्र देखूंगा जहां मुझे लगेगा कि मैं यहां के लोगों के जीवन में एक अंतर ला सकता हूं और लोग मुझे इसके लिए वोट देंगे और यदि मेरा परिवार इसकी अनुमति देता है तो मैं फैसला लूंगा। वाड्रा ने कहा कि मेरा पूरा परिवार खास तौर पर प्रियंका मेरे फैसलों का समर्थन करती हैं। मेरा परिवार जब इजाजत देगा तो मैं सियासत में कदम रख सकता हूं और मुद्दों के लिए लड़ सकता हूं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...