Home उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में किन्नरों के लिए बनेगा देश का पहला वृद्ध आश्रम
उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय न्यूज

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में किन्नरों के लिए बनेगा देश का पहला वृद्ध आश्रम

Share
Share

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले में किन्नरों के लिए देश का पहला वृद्ध आश्रम बनाया जा रहा है। इस आश्रम में वृद्ध किन्नरों को रोजगार भी मिलेगा। वहीं, इस बीच किन्नरों ने 10 साल चक्कर काटने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा श्मशान के लिए जमीन न मुहैया कराने पर नाराजगी भी जताई है।

बता दें कि बुलंदशहर में थर्ड जेंडर के लिए देश का पहला आश्रम बनने जा रहा है, जिसमें यहां रहने वाले किन्नरों के लिए रोजगार का भी इंतजाम किया जाएगा, यह बीड़ा उठाने वाली समाजसेवी रंजना ने बताया कि अपना ये सपना साकार करने के लिए उन्हीने जेवर तक बेच दिए।

महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष रंजना अग्रवाल  ने कहा कि रीसर्च में सामने आया है कि किन्नर समाज शारीरिक शोषण का शिकार होते हैं। ये विरोध भी नहीं कर पाते हैं। दूसरे समाज के लिए वृद्ध आश्रम, महिला आश्रम और बाल आश्रम हैं लेकिन किन्नर समाज के लिए ऐसी कोई सुविधा मौजूद नहीं है। रंजना ने कहा कि इस पीड़ा ने ही किन्नर आश्रम की नींव रखने के इरादे को मजबूत किया है। महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष रंजना अग्रवाल ने देश के पहले किन्नर आश्रम की नींव खुर्जा के टैना गांव में रखी है।

रिपोर्ट- सत्यवीर सिंह

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

डकैती की योजना बना रहे 12 आरोपी गिरफ्तार, दो AMU छात्र भी शामिल।

अलीगढ़ । सिविल लाइन और क्वार्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते...

कानपुर देहात में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़,चार गिरफ्तार।

कानपुर देहात । कानपुर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिल...

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...