Home बिहार जनता दल यूनाइटेड का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
बिहार

जनता दल यूनाइटेड का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

Share
Share

खबर सासाराम से है। आज सासाराम में जनता दल यूनाइटेड का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। न्यू स्टेडियम फजलगंज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि एक समय था

जब बिहार के नेता अलकतरा पीते थे, चारा और गिट्टी खाने का काम करते थे। बिहार सरकार के द्वारा जो बजट तैयार किया जा रहा जाता था। वह सारा पैसा नेताओं के पेट में चला जाता था। लेकिन अब जो लाखों करोड़ का बजट बना रहा है। उससे गांव का विकास हो रहा है। सड़के, बिजली, पानी की व्यवस्था में खर्च किया जा रहा है।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में परिवहन मंत्री शीला मंडल भी उपस्थित

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में परिवहन मंत्री शीला मंडल भी उपस्थित हुई। उन्होंने इस सरकार में महिला सशक्तिकरण की बात कही। जदयू के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह ने भी संबोधित किया। वही पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह, डॉ. अशोक कुमार, श्याम बिहारी राम, प्रदेश सचिव बद्री भगत, रिंकू सिंह, नागेंद्र चंद्रवंशी, प्रमिला सिंह सहित कई गणमान्य लोगों उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कैसे दी जाएगी देश में BJP को शिक्शत, प्रशांत किशोर ने बताई रणनीति

देश में आधे से ज्यादा हिंदू भाजपा को वोट नहीं देते हैं,...

देश में अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहे नेताओं पर PK का करारा जवाब

देश में अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहे नेताओं पर प्रशांत किशोर ने...