‘हीरो’ राजन कुमार ने गुरु रजनी आरएन राजपाल को दी बधाई
बेगूसराय (बिहार): बरौनी (बेगूसराय) के निपानिया स्थित ओल्ड ट्रांजिट कैंप में ‘9 बिहार बटालियन एनसीसी’ के 8 दिवसीय कैंप के दौरान एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का मुख्य विषय ‘पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और इमोशनल इंटेलिजेंस’ (व्यक्तित्व विकास और भावनात्मक बुद्धिमत्ता) था।
इस सत्र को देश की जानी-मानी आध्यात्मिक गुरु, होलिस्टिक हीलिंग एक्सपर्ट, ट्रांसफॉर्मेशनल कोच और मोटिवेशनल स्पीकर गुरु रजनी आरएन राजपाल ने कंडक्ट किया। बांका, भागलपुर, मुंगेर और झारखंड से आए करीब साढ़े पांच सौ (550) एनसीसी कैडेट्स के लिए यह वर्कशॉप बेहद सफल और दूरगामी सिद्ध हुआ।
इस शानदार सफलता के लिए चर्चित अभिनेता व परफॉर्मर ‘हीरो’ राजन कुमार ने गुरु रजनी आरएन राजपाल को विशेष रूप से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राजन कुमार ने जताया आभार, कहा- “देश में लाती रहें बदलाव की लहर”
अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. पवन अग्रवाल के साथ देश-विदेश के कई बड़े कॉर्पोरेट वर्कशॉप्स का हिस्सा रह चुके हीरो राजन कुमार ने रजनी आरएन राजपाल के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने बधाई देते हुए कहा:
“गुरु रजनी जी की प्रेरणादायक बातें और मार्गदर्शन एनसीसी कैडेट्स के भविष्य के लिए बेहद लाभप्रद साबित होंगे। युवाओं में इस तरह सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना सराहनीय है। ईश्वर करे, वह इसी तरह समाज और देश में सकारात्मक बदलाव की लहर लाती रहें।”
वरिष्ठ सेना अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
4-5 जिलों के सैकड़ों बच्चों की सहभागिता वाले इस 8 दिवसीय कैंप में (जिसके अब 2 दिन शेष हैं) भारतीय सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वाले अधिकारियों में:
- ब्रिगेडियर अरुण उनियाल (ग्रुप कमांडर, एनसीसी भागलपुर)
- लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल (बटालियन भागलपुर)
- कर्नल दीपक कुमार (कमांडिंग ऑफिसर, CO 9 बिहार)
- सूबेदार मेजर शीतल सिंह (4 बिहार)
- लेफ्टिनेंट तुषारकांत झा (4 बिहार)
- लेफ्टिनेंट डॉ. प्रियंवदा कुमारी
- 2nd ऑफिसर डॉ. कादम्बनी कुमारी
- 2nd ऑफिसर पूनम कुमारी
कैडेट्स को मिले सफलता और मानसिक संतुलन के गुरुमंत्र
वर्कशॉप के दौरान गुरु रजनी आरएन राजपाल ने उपस्थित एनसीसी कैडेट्स में आत्म-जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कैडेट्स को अपनी खूबियों की पहचान करने, सकारात्मक सोच विकसित करने, हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और अपनी भावनाओं को नियंत्रित कर एक सशक्त मानसिकता बनाने के कई व्यावहारिक टिप्स दिए।
Leave a comment