Home उत्तर प्रदेश मेरठ : अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा, डॉक्टरों-कर्मचारियों के साथ मारपीट
उत्तर प्रदेश

मेरठ : अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा, डॉक्टरों-कर्मचारियों के साथ मारपीट

Share
Share

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के आई-ब्लाक हापुड़ रोड पर एक अस्पताल में महिला मरीज की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

मृतका माया पत्नी राजकुमार जायसवाल निवासी दिल्ली को पिछले रविवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उस समय उसकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। लेकिन बाद में अस्पताल में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव बताकर बीस हजार रुपये की पहली किस्त जमा करा ली। बताया गया कि इसके बाद भी मरीज के परिजनों से पैसे की मांग की जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि बीती रात भी महिला के पति से अस्पताल में दस हजार रुपये जमा कराने का दबाव बनाया गया। इस दौरान महिला के पति ने पांच हजार रुपये जमा कराने की बात कही और बाकी पैसे बाद में जमा कराने को कहा, लेकिन अस्पताल का कर्मचारी लगातार पैसे जमा कराने को दबाव बनाता रहा।

रात करीब तीन बजे माया पत्नी राजकुमार की मौत हो गई। वहीं, अस्पताल के द्वारा मौत की पुष्टि करने के बाद मृतका की बेटी एवं पति ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि मात्र पांच हजार रुपये कम होने की वजह से अस्पताल में मरीज को ऑक्सीजन नहीं लगाई। इसीलिए मरीज की मौत हो गई। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि अस्पताल के प्रबंधन ने रुपये की मांग करने वाले कर्मचारी शिवांग को अस्पताल से गायब कर दिया है।

उधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची मेडिकल थाना पुलिस ने कर्मचारी को बुलाने की बात कही तो अस्पताल प्रबंधन ने उसे पुलिस के सामने पेश नहीं किया। अस्पताल में कई घंटे तक हंगामा होता रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...

डकैती की योजना बना रहे 12 आरोपी गिरफ्तार, दो AMU छात्र भी शामिल।

अलीगढ़ । सिविल लाइन और क्वार्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते...