Home Breaking News Neeraj Chopra: ने फिर किया कमाल : वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहले ही प्रयास में सीधे फाइनल में की इंट्री,देखें वीडियो…
Breaking Newsस्पोर्ट्स

Neeraj Chopra: ने फिर किया कमाल : वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहले ही प्रयास में सीधे फाइनल में की इंट्री,देखें वीडियो…

Share
Share

DESK : भारतीय भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में अपने पहले थ्रो में 88.39 मीटर की दूसरी तय कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रविवार को वह पदक के लिए भारतीय समयानुसार 7 बजकर 05 मिनट पर मैदान पर उतरेंगे। फाइनल के लिए ऑटोमेटिक क्वालीफाई करने के लिए खिलाड़ी को कम से कम 83.50 मीटर की दूरी तय करनी थी और नीरज ने इससे कई ज्यादा दूर तर कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। नीरज चोपड़ा का थ्रो ग्रुप ए में शामिल अन्य प्रतियोगियों से बेस्ट था। उनसे ज्यादा दूरी कोई खिलाड़ी तय नहीं कर पाया।

नीरज चोपड़ा के अलावा चेक गणराज्य के ओलंपिक रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज भी 85.23 मीटर के अपने पहले प्रयास के थ्रो के साथ फाइनल में डायरेक्ट पहुंच गए हैं। इन दोनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी 83.50 मीटर के मार्क को पार नहीं कर पाया।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अगर ओरेगॉन में नीरज चोपड़ा जीतते हैं तो वह 2008-09 में नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्डसन के बाद ओलंपिक और विश्व खिताब जीतने वाले पहले पुरुष भाला फेंकने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

वहीं अगर नीरज रविवार को मेडल जीतने में कामयाब रहते हैं तो वह 19 साल का मेडल का सूखा खत्म कर देंगे। भारत को आखिरी बार वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लंबी कूद में मेडल जिताया था। अंजू बॉबी जॉर्ज ने तब ब्रोन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पिछले महीने अपना 2022 सीजन शुरू करने वाले नीरज तीन टूर्नामेंट में दो बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उन्होंने इस सीजन की शुरुआत फिनलैंड के पावो नुर्मी खेलों में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए सिल्वर मेडल जीतकर की थी।

इसके बाद उन्होंने कुओरटाने खेलों में गोल्ड मेडल, जबकि स्टॉकहोम डायमंड लीग में उन्होंने दोबारा राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए 89.94 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखण्ड खिलाड़ी पेंशन योजना अन्तर्गत योग्य लाभुक 16 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं आवेदन।

धनबाद । झारखण्ड खेल नीति-2022 कंडिका-7.4.4 के आलोक में विभागीय अधिसूचना द्वारा...

दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 का SWOT: क्या इस बार प्लेऑफ से आगे निकल पाएंगे DC?

दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 SWOT एनालिसिस: अक्षर पटेल (कप्तान), KL राहुल, मिचेल...

IPL मीडिया राइट्स की तेज़ कमाई के दिन खत्म हुए – अगला साइकल कैसा होगा

IPL मीडिया राइट्स की तेज़ ग्रोथ अब ख़त्म होने के संकेत दिख...