Home झारखण्ड धनबाद की स्टार पेसर अनंदिता किशोर को DCA ने किया सम्मानित
झारखण्डराज्यस्पोर्ट्स

धनबाद की स्टार पेसर अनंदिता किशोर को DCA ने किया सम्मानित

Share
anandita-kishore-dca-felicitation-dhanbad-cricket-news
Share

सीनियर भारतीय टीम में एंट्री की जगी उम्मीद

धनबाद : भारतीय महिला क्रिकेट के बीसीसीआई (BCCI) पेस बॉलिंग कैंप में जगह बनाकर धनबाद का मान बढ़ाने वाली प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज अनंदिता किशोर को धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) ने शनिवार को सम्मानित किया। DCA की प्रबंध समिति की ओर से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने अनंदिता को शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

अंडर-19 के बाद अब सीनियर टीम पर नज़र

सम्मान समारोह के दौरान DCA अध्यक्ष मनोज कुमार ने अनंदिता के सफर को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे बड़े मंचों पर धनबाद का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अनंदिता की कड़ा परिश्रम उन्हें जल्द ही भारत की सीनियर महिला क्रिकेट टीम की जर्सी तक पहुंचाएगा।

“DCA हमेशा मेरी ताकत बना” — अनंदिता

DCA के प्रति आभार जताते हुए अनंदिता ने कहा कि संघ उनकी हर छोटी-बड़ी कामयाबी का जश्न मनाता है, जिससे उन्हें लगातार आगे बढ़ने की ऊर्जा मिलती है। बचपन में लड़कों के साथ खेलकर क्रिकेट का ककहरा सीखने वाली अनंदिता ने अपने माता-पिता के अटूट सहयोग को याद किया। उन्होंने कहा कि अंडर-19 विश्व कप का अनुभव चुनौतियों भरा रहा, लेकिन उसी ने उन्हें खुद को साबित करने की नई राह दिखाई।

DCA प्रबंध समिति की बैठक: नए सदस्यों का स्वागत और आगामी सत्र की योजनाएँ

सम्मान समारोह के साथ-साथ DCA की प्रबंध समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक भी संपन्न हुई:

  • नए सदस्यों का परिचय: समिति में शामिल हुए नए सदस्यों—अभिषेक सिंह, अनवर सिद्दीकी, शिव शक्ति और अशोक सराफ का स्वागत किया गया। अभिषेक सिंह ने जिले में क्रिकेट की बेहतरी के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
  • कूच बिहार ट्रॉफी की मेजबानी: DCA अध्यक्ष ने जानकारी दी कि आगामी सत्र में धनबाद को कूच बिहार ट्रॉफी के एक मैच की मेजबानी मिली है। प्रयास रहेगा कि यह मैच रेलवे स्टेडियम में आयोजित हो, ताकि भविष्य में धनबाद को फिर से रणजी ट्रॉफी मैचों की मेजबानी का अवसर मिल सके।
  • सत्र 2025-26 के सफल आयोजन पर आभार: मनोज कुमार ने बीते सत्र के शानदार संचालन पर खुशी जताई और सहयोग के लिए BCCL, ECL, टाटा स्टील, प्रायोजकों, कोचों और चयनकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी :

कार्यक्रम के दौरान डॉ. इश्तियाक अहमद, एसएन सिंह, जेके नय्यर, बिनय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, रविजीत सिंह डांग, जावेद खान समेत संघ के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...