Home उत्तर प्रदेश इस फैक्ट्री में होता था नशे का कारोबार, बनाई जाती थी नकली शराब
उत्तर प्रदेश

इस फैक्ट्री में होता था नशे का कारोबार, बनाई जाती थी नकली शराब

Share
Share

थाना सिकंदराबाद के गांव जीतगढ़ के शराब कांड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। नोएडा में दबिश डालकर शराब की पूरी फैक्ट्री पकड़ी गई है। यह वही फैक्‍ट्री है, जो बुलंदशहर में जहरीली शराब सप्‍लाई करती है। फैक्ट्री के अंदर से दो शव भी मिले हैं, जिनमें से एक शव मुख्य आरोपित के फुफेरे भाई का बताया जा रहा है। वहीं सरगना पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया था।

मौके से 36 पेटी शराब, ड्रम व अन्य केमिकल बरामद हुआ है। वहीं, बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यहां की टीम मुख्य आरोपित मिंकु सहित अन्य की तलाश में नोएडा में दबिश डालने गई थी। सटीक सूचना पर थाना कासना क्षेत्र में शराब की वो फैक्ट्री मिल गई। जहां से बुलंदशहर शराब सप्लाई हुई थी। पुलिस टीम ने फैक्ट्री में छापा मारा तो वहां से मुख्य आरोपित सहित अन्य फरार हो चुके थे, लेकिन फैक्ट्री के अंदर से दो शव बरामद हुए हैं।

https://youtu.be/mrECR0QothU

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का दौरा।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे...

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन।

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन, पुतला दहन...

दलितों की बारात पर पथराव, जातिगत गाने को लेकर हुआ बवाल कई वाहन क्षतिग्रस्त।

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना जवाँ क्षेत्र के...