Home झारखण्ड लक्षित तरीका अपनाकर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को बनाएं प्रभावी – एडीएम
झारखण्ड

लक्षित तरीका अपनाकर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को बनाएं प्रभावी – एडीएम

Share
Share

धनबाद : एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने लक्षित तरीका अपनाकर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।

उन्होंने तंबाकू नियंत्रण कोषांग को सभी कॉलेज, सरकारी व निजी विद्यालयों सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में व्यापक अभियान चलाने, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, चौक चौराहे के आसपास स्थित तंबाकू दुकानों की सूची तैयार कर, प्रतिदिन अलग-अलग स्थान पर स्थानीय थाना के सहयोग से छापामारी करने का निर्देश दिया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों से फाइन वसूलने का भी निर्देश दिया।

एडीएम ने कहा कि प्रभावी तरीके से अभियान चलाने पर कई तरह की अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। सदर अस्पताल स्थित तम्बाकू निषेध केंद्र में तंबाकू का सेवन करने वालों की काउंसलिंग भी करें।

वहीं बैठक में डीएसपी हेडक्वार्टर 2 धीरेन्द्र नारायण बंका ने कहा कि पुलिस द्वारा हर शाम सभी थाना क्षेत्रों में नशा करने और जमावड़ा लगाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। छापामारी के दौरान तंबाकू नियंत्रण कोषांग के साथ किसी भी थाना क्षेत्र में पुलिस मौजूद रहेगी।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर, डॉ विकास राणा, डॉ मंजु दास, डॉ जिम्मी अभिषेक, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...