Home झारखण्ड दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025 में स्थानीय स्तर पर रोजगार पाने का सुनहरा अवसर
झारखण्डराज्य

दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025 में स्थानीय स्तर पर रोजगार पाने का सुनहरा अवसर

Share
Share

दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025 में स्थानीय स्तर पर रोजगार पाने का सुनहरा अवसर

धनबाद जिला के अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में 20 जून शुक्रवार को 1324 पदों के लिए सुबह 10 बजे से संध्या 4 बजे तक होगा रोजगार मेला का आयोजन


धनबाद : श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत राज्य के बेरोजगार युवक – युवतियों के लिए रोजगार का एक नया अवसर प्रदान करने के उदेश्य से धनबाद जिला में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025 का आयोजन 1324 पदों के लिए किया जा रहा है। वैसे इच्छुक सभी अभियार्थी जो इस मेला में शामिल होना चाहते है वे इस रोजगार मेला में महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों के साथ शामिल हो सकते है।

दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025 20 जून शुक्रवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर बरटांड़ धनबाद में पूर्वाह्न 10 से अपराह्न 04 तक रहेगी। अभ्यर्थियों को बायोडाटा की दो प्रति में लेकर आनी है। रोजगार मेला में 09 हजार महीना से लेकर 35 हजार तक की नौकरी मिलेगी।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदक का झारखंड के किसी भी नियोजनालय में निबंधन होना आवश्यक है। आवेदक अपने सभी शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक,आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज का फोटो, नियोजनालय का निबंधन कार्ड, अपना बायोडाटा एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र (न्यूनतम अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत) के साथ रोजगार मेला में भाग ले सकते है | इस रिक्तियों के विरुद्ध भर्ती के लिए सीधे नियोजक उत्तरदायी हैं। नियोजनालय एवं विभाग मात्र सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करती है। रोजगार मेला में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं है। अधिक जानकारी के लिए नियोजनालय से संपर्क कर सकते हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...