Home उत्तर प्रदेश कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की 10 बाइक के साथ 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशक्राईम

कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की 10 बाइक के साथ 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Share
Share

सुलतानपुर । पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बुधवार को कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। अमहट चौराहे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पुरानी हवाई पट्टी अमहट के पास से चोरी की 10 मोटर साइकिलों के साथ चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शुभम कुमार ,महान दूबे ,सचिन तिवारी और आयुष दूबे के रूप में हुई। कोतवाली नगर पुलिस ने मौके से एचएफ डीलक्स, पैशन प्लस, बजाज प्लेटिना, डिस्कवर, स्प्लेंडर प्लस, पल्सर समेत कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें से कई गाड़ियों की नंबर प्लेट और इंजन-चेचिस नंबर अपठनीय पाए गए हैं। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि इन मोटर साइकिलों को उन्होंने अलग-अलग जगहों से चुराया था और उन्हें बेचने के इरादे से ले जा रहे थे। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक यदुवीर सिंह,उप निरीक्षक शिवानन्द यादव,विनय कुमार सिंह,संतोष पाल सिंह,हेड कांस्टेबल अभिषेक मिश्रा, ऋषिराज सिंह,कांस्टेबल नरसिंह, राम प्रकाश, चन्दन यादव, सत्येन्द्र कुशवाहा ने मुख्य भूमिका निभाई।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सहकारिता विभाग की समीक्षा संपन्न, पारदर्शी उर्वरक वितरण और ऋण वसूली में तेजी का आदेश

कानपुर देहात: सहकारिता बैठक में बोले चेयरमैन एसडी परिहार—'अंतिम किसान तक पहुंचे...

फ्लैट के नाम पर लाखों की ठगी : आरोपी दंपती के आवास पर पुलिस ने चस्पा किया इश्तिहार

धनबाद पुलिस ने फ्लैट ठगी के आरोपी विश्वरंजन तिवारी और सुचित्रा तिवारी...