Home गुजरात अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों के लिए BFTAA द्वारा श्रद्धांजलि सभा
गुजरातबिहारराज्य

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों के लिए BFTAA द्वारा श्रद्धांजलि सभा

Share
Share

मुंगेर (बिहार) : अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों को बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (रजि) के संस्थापक हीरो राजन कुमार और BFTAA के कलाकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।BFTAA के कलाकार अपने अध्यक्ष हीरो राजन कुमार के पदचिन्हों पर चलते हुए कई सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।बाढ़ पीडितों तक सुविधा पहुंचाने की बात हो या अहमदाबाद विमान दुर्घटना के पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का प्रयास हो, BFTAA की कोशिशे सराहनीय है।

बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (रजि) के संस्थापक हीरो राजन कुमार ने कहा, ‘हम सब मिलकर उस दर्दनाक हादसे का शोक मना रहे हैं।अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित है।
हम सैकड़ों लोगों की जान जाने और उनके पीछे छोड़े गए कई परिवारों के लिए भी दु:खी हैं। इतने सारे जीवन गहरे रूप से प्रभावित हुए हैं कि यह कल्पना करना कठिन है कि हम जो कुछ भी कह सकते हैं या कर सकते हैं,वह उन्हें कैसे सांत्वना दे सकता है। कलाकार बहुत संवेदनशील होता है और हम सब अब तक उस सदमे से उबर नहीं पाए हैं।”

BFTAA के कोषाध्यक्ष मधुसूदन आत्मीय ने कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना ने एक बार फिर सिद्ध किया कि मानव निर्मित वैज्ञानिक यंत्रों से असीम शक्तिशाली है ईश्वर की इच्छा. परमात्मा की उपस्थिति को हर पग पर स्वीकार करते हुए पीड़ितों के परिवार की हर सम्भव सहायता उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि सभा में प्रमोद निराला, अलख निरंजन कुशवाहा, नेत्री, संजय कुमार सिंह, विकास कुमार, शंभु ठाकुर, अमित कुमार, सुरज, अजय किशोर सिन्हा ने भी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...