Home झारखण्ड नीति आयोग के मिशन निदेशक आनंद शेखर ने उपायुक्त के साथ की बैठक
झारखण्डराज्य

नीति आयोग के मिशन निदेशक आनंद शेखर ने उपायुक्त के साथ की बैठक

Share
Share

जल स्रोतों के संरक्षण और पुनरुद्धार को लेकर नीति आयोग के मिशन निदेशक आनंद शेखर ने उपायुक्त के साथ की बैठक

धनबाद : गुरुवार को नीति आयोग के मिशन निदेशक आनंद शेखर के धनबाद जिला आगमन पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने उनका समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

नीति आयोग के मिशन निदेशक आनंद शेखर के द्वारा जल स्रोतों का संरक्षण और पुनरुद्धार के तहत धनबाद जिला अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने आकांक्षी प्रखंड के तहत चयनित गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल एवं महिला कल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल गांव समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने विकास के लक्ष्यों को समय पर हासिल करने के लिए लंबित योजनाओं की पहचान कर त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। साथ हीं आकांक्षी प्रखंड फेलो की नियुक्ति हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

मौके पर एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश बाउरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोविंदपुर ज़ाहिर आलम समेत डीएमएफटी की टीम मौजूद रही।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles