Home झारखण्ड भ्रष्ट आउटसोर्स कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई व ब्लैकलिस्टेड नहीं होने पर करेंगे आंदोलन – विशाल महतो
झारखण्डराज्य

भ्रष्ट आउटसोर्स कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई व ब्लैकलिस्टेड नहीं होने पर करेंगे आंदोलन – विशाल महतो

Share
Share

एसएनएमएमसीएच में कार्यरत आउटसोर्स कंपनी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

भ्रष्ट आउटसोर्स कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई व ब्लैकलिस्टेड नहीं होने पर करेंगे आंदोलन – विशाल महतो

धनबाद : गुरुवार को छात्र आजसू के प्रदेश महासचिव विशाल महतो के नेतृत्व में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के अधीक्षक डॉ दिनेश गिदौड़िया एवं वरीय प्रबंधक डॉ चंद्र शेखर सुमन को ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें मुख्य रुप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य रतिलाल महतो और धर्मा गुप्ता उपस्थित रहें।
ज्ञापन के माध्यम से विशाल महतो ने बताया कि एसएनएमएमसीएच में कार्यरत आउटसोर्स कंपनी फ्रंटलाइन एनसीआर बिजनेस सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा बड़े पैमाने में मनमानी एवं कई प्रकार की अनियमितता की जा रही है। जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है।
विशाल महतो ने बताया कि उक्त कंपनी के द्वारा ऐसे कर्मचारियों के नाम पर वेतन भुगतान किया जाता है, जो इस अस्पताल में कार्यरत है ही नहीं।इसकी संख्या दर्जनों में है। साथ ही जो कंपनी के खास कर्मचारी होते है, वे मनमानी रूप से कार्यरत रहते है। जिनका कोई निश्चित समय नहीं होता है।ऐसे ही कई खास कर्मचारी अपने मूल कार्य को छोड़कर पैसों की उगाही करने में लगे हुए होते है। जैसे विभिन्न प्रकार के छात्र एवं अभ्यार्थी मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने जब यंहा आते है तो उनसे 500 रु. से 1000 रु. तक की वसूली की जाती है। इस तरह के कई उदाहरण है,जिसकी शिकायते हमारे संगठन के पास आती रहती है।उक्त कंपनी के द्वारा कार्यरत कर्मियों के वेतन भुगतान में एकरूपता नही है। खास लोगो के वेतन में वृद्धि एवं अन्य कर्मियों के वेतन में अनैतिक रूप से कटौती की जाती है।उक्त कंपनी के द्वारा बड़े पैमाने में धांधली कर मोटी रकम लेकर कर्मचारी नियुक्त करते है। जिस कारण वैसे कर्मचारी मनमाने रूप से अपने मूल कार्य को छोड़कर पैसों की उगाही करने में लगे होते है एवं उनका व्यहवार मरीजो के प्रति सहज भी नही होता है। जो कि पूरे व्यवस्था को प्रभावित करता है।इस अस्पताल की बदहाली और मरीजो के अवांछित परेशानियों के लिए यह बहुत बड़ा कारण है।
विशाल महतो ने मामले को संज्ञान में लेकर ऐसे भ्रष्ट आउटसोर्स कंपनी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई व ब्लैकलिस्टेड करने की मांग की एवं चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आजसू पार्टी के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।
मौके पर सुदामा महतो, राज हाजरा, बिजय महतो और लक्ष्मण महतो मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles