Home उत्तर प्रदेश बुआ के बेटे के प्यार में डायन बनी मुस्कान, अपने दो बच्चों को रसगुल्लों में जहर मिलाकर खिलाया
उत्तर प्रदेशराज्य

बुआ के बेटे के प्यार में डायन बनी मुस्कान, अपने दो बच्चों को रसगुल्लों में जहर मिलाकर खिलाया

Share
.
Share

मुजफ्फरनगर । मेरठ की मुस्कान ने प्रेमी के लिए पति की हत्या कर नीले ड्रम में शव भर दिया था। मुजफ्फरनगर की मुस्कान ने प्रेमी (बुआ का बेटा) के लिए अपने दो मासूम बच्चों को ही मार दिया। उसने दोनों बच्चों को रसगुल्लों में जहर मिलाकर खिला दिया, जिससे उनकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।
पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी मां मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया। उसका प्रेमी जुनैद अभी फरार चल रहा है। मुस्कान अपने पति को छोड़ना चाहती थी। वह जुनैद के साथ शादी करना चाहती थी। जुनैद ने शर्त रखी कि वह उसके बच्चों को नहीं अपना पाएगा। ऐसे में दोनों ने उनकी हत्या कर दी।
मुस्कान की शादी वसीम से हुई थी। दोनों के दो बच्चे थे, लेकिन इस दौरान मुस्कान का प्रेम प्रसंग उसकी बुआ के बेटे जुनैद पुत्र इनाम निवासी खेड़ी फिरोजाबाद थाना ककरौली से शुरू हो गया। दोनों ढाई साल से रिलेशन में थे। मुस्कान उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन जुनैद ने एक शर्त रख दी।
उसने कहा कि वह उसके दोनों बच्चों को अपने साथ नहीं रख सकता है। वह उनका खर्चा नहीं उठाएगा। मुस्कान और जुनैद ने मिलकर दोनों बच्चों को मारने की योजना बनाई। 18 जून को वसीम अपने काम से चंडीगढ़ चला गया। मुस्कान और दोनों बच्चे घर में अकेले थे।
एसएसपी ने जानकारी दी कि जुनैद ने मुस्कान को बच्चों को मारने की पूरी योजना बताई। उसने रसगुल्ले और गेदूं में रखने वाली कीटनाशी गोली दी। मुस्कान ने गुरुवार की सुबह दोनों बच्चों को खाने के लिए नाश्ता दिया। फिर रसगुल्ले में कीटनाशी दवा मिलाकर खिला दी। दोनों बच्चों की तबियत खराब होने लगी। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हर क्षेत्र में सफलता के लिए डिजिटल स्किल्स जरुरी – उप विकास आयुक्त

धनबाद । आईआईटी (आईएसएम) के मैनेजमेंट स्टडीज और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने...

संत जेवियर्स व डिनोबिली स्कूल के वाहनों पर किया 1.10 लाख का जुर्माना।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला परिवहन...

डीडीसी ने की लघु सिंचाई की योजनाओं की समीक्षा।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने लघु सिंचाई विभाग अंतर्गत...

धनबाद शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं जाममुक्त बनाने की दिशा में एक पहल।

177 स्ट्रीट वेंडरों को कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन में मिला स्थान। धनबाद...