Home उत्तर प्रदेश अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद हुआ योगमय
उत्तर प्रदेशराज्य

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद हुआ योगमय

Share
Share

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर आयोजित हुआ 11 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

योग समग्रता सिखाता है – आचार्य प्रतिष्ठा

योग सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि बौधिक और आध्यात्मिक रूप से भी रखता है स्वस्थ्य – महापौर

योग की परम्परागत विधा को अपनाकर कम प्रयासों से अपने आप को रखें स्वस्थ, निरोगी और सुखी – नोडल अधिकारी

योग को अपनी दिनचर्या में करें शामिल, बढाएं स्वास्थ्य सुरक्षा – जिलाधिकारी

योग साधकों ने हस्ताक्षर अभियान की भागीदारी, ली सेल्फी

सहारनपुर । एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर आधारित “ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना के साथ भगवान गणेश के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। समस्त तहसीलों, निकायों, ब्लाकों एवं ग्राम पंचायतों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गये।
सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह मुख्य अतिथि एवं प्रमुख सचिव,कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद के नोडल अधिकारी रविन्द्र विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। योगाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता योग गुरू आचार्य प्रतिष्ठा द्वारा की गई। जिसमें वृहद स्तर पर सहारनपुर नगर निवासियों, जनमानस व विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह वह ऊर्जा के साथ विभिन्न योगक्रियाओं एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग गुरू पुरूष, महिलाओं एवं बच्चों व हर उम्र के व्यक्तियों को योगाभ्यास से स्वस्थ रहने के योग मंत्र सिखाएं।
मुख्य अतिथि महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने सभी जनपदवासियों को योग दिवस की बधाई दी। उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को योग को विश्व में प्रचारित करने का श्रेय दिया। उन्होने सभी से आवाहन किया कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। योग सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि बौधिक और आध्यात्मिक रूप से भी स्वस्थ्य रखता है। पूरे विश्व भर में 177 से भी ज्यादा देशों ने योग को स्वीकार किया है। मानव जीवन में बढते अवसाद, तनाव एवं बीमारियों से निजात पाना है तो योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। पूरे भारत वर्ष के हर मौहल्ला, ग्राम, गली एवं वार्ड में उत्सव के साथ योग दिवस मनाया जा रहा है।
नोडल अधिकारी रविन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से 2014 में शुरू किए जाने के बाद आज हम 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहें है। आज प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में भव्यता के साथ योग दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य योग की परम्परागत विधा को अपनाकर कम प्रयासों से अपने आप को स्वस्थ, निरोगी और सुखी रख सकें।जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनपद में पूरे सप्ताहभर उत्साह के साथ योग सप्ताह मनाया गया। जिसके अन्तर्गत सभी तहसीलों, विकासखण्डों, ग्रामपंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गये। योग को एक दिवसीय उत्सव के रूप में सीमित न करके योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए जीवन भर योग करें। योग स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है। सभी को अपनी जीवनशैली में नियमित योग और प्रकृति से जुड़ना चाहिए।
आचार्य प्रतिष्ठा ने कहा कि योग हमारी संस्कृति है एवं योग समग्रता सिखाता है। उन्होने सभी से अपील की कि 24 घण्टे में से कम से कम 24 मिनट अपने स्वास्थ्य के लिए जरूर निकालें। योग प्रदर्शन नहीं दर्शन है।उन्होनें कहा कि हंसना स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। योग दिवस एक दिन का उत्सव न होकर जीवन भर का उत्सव हो। समग्र उन्नति के लिए ज्ञानी होने के साथ-साथ योगी होना भी जरूरी है। उन्होने कहा कि आनंदमय जीवन ही योग का मंत्र है। भारत ने ही पूरे विश्व को निरोग होने का मंत्र दिया और सहारनपुर ने इसमें वैश्विक धरातल पर एक बेहतर छवि को बनाया है। जो हम दूसरों को देते है वही हमारे पास लौटकर आता है इसलिए सभी को खुशियां बांटे। रोग पेट और मन से आते है इसलिए दोनों को स्वस्थ रखने के लिए योग करें। बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद जरूर लें।
योग सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता के अन्तर्गत अंशु, सिदरा मलिक, लव्या धीमान योगासन प्रतियोगिता में तेजस, अंशू, दिव्यांशी स्लोगन प्रतियोगिता में शिफा अरशी, सृष्टि, पायल निबंध प्रतियोगिता में वंश मित्तल, अक्षय कांबोज, सबा अंसारी शामिल रहे।
कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुंबर, विधान परिषद सदस्य शाहनवाज, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों से आए प्रतिनिधियों के साथ समाज के संभ्रांतजनों, पत्रकार बंधुओं, आमजनों सहित सैंकड़ों लोगों ने योगाभ्यास का लाभ उठाया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हर क्षेत्र में सफलता के लिए डिजिटल स्किल्स जरुरी – उप विकास आयुक्त

धनबाद । आईआईटी (आईएसएम) के मैनेजमेंट स्टडीज और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने...

संत जेवियर्स व डिनोबिली स्कूल के वाहनों पर किया 1.10 लाख का जुर्माना।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला परिवहन...

डीडीसी ने की लघु सिंचाई की योजनाओं की समीक्षा।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने लघु सिंचाई विभाग अंतर्गत...

धनबाद शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं जाममुक्त बनाने की दिशा में एक पहल।

177 स्ट्रीट वेंडरों को कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन में मिला स्थान। धनबाद...