Home उत्तर प्रदेश मीरान शाह बाबा की मुजावर की लाठी से पीटकर हत्‍या, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशराज्य

मीरान शाह बाबा की मुजावर की लाठी से पीटकर हत्‍या, आरोपी गिरफ्तार

Share
Share

सोनभद्र (यूपी) । रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के विजयगढ़ दुर्ग पर स्थित मीरान शाह बाबा की मजार के मुजावर (पुजारी) की रविवार को लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक ने सिर पर जोरदार प्रहार किया और मुजावर की मौत हो गई। घटना के पहले दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। एएसपी, सीओ सहित अन्य अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया हैं।
नरोखर गांव निवासी इब्राहिम उर्फ चिल्लर बाबा (55) विजयगढ़ किले पर स्थित सैयद मीरान शाह बाबा की मजार के मुजावर थे। वह लंबे समय मजार की देखरेख कर रहे थे। रविवार की सुबह करीब 10 बजे एक युवक मजार पर पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर मुजावर से उसका विवाद हुआ।बताते हैं कि कहासुनी के बाद वह वहां से गुस्से में गया। कुछ देर बाद ही पास में ही टूटे पेड़ की डाल का डंडा लेकर आया और मजार के बगल में मड़हे में लेटे मुजावर के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। हमला इतना तेज था कि डंडा लगते ही इब्राहिम शाह की मौके पर ही मौत हो गई।आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में रामपुर बरकोनिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी अनिल कुमार, सीओ सदर रणधीर मिश्र, सीओ घोरावल राहुल पांडेय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।इब्राहिम शाह के पुत्र बसीर शाह की तहरीर पर पुलिस ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के भुअरी गांव निवासी आरोपी युवक रवि कन्नौजिया के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। सीओ सदर रणधीर मिश्र के मुताबिक केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 1 मई से शुरू होगी ‘स्व-गणना’ की सुविधा।

धनबाद । जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना)...

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराकुदर का शानदार प्रदर्शन, तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप

धनबाद : उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराकुदर में इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा परिणाम...

राजबाड़ी अग्निकांड के पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग।

धनबाद । राजबाड़ी अग्निकांड के पीड़ित रामजी गोप उर्फ धर्मा को आपदा...

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में नई कंपनी की शुरुआत।

श्री हरि इंटरप्राइजेज में मिलेगा हेल्थ फ्रेंडली प्रोडक्ट। लखीमपुर खीरी : उत्तर...