Home झारखण्ड सदर अस्पताल के विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए उपायुक्त ने तय की समय सीमा
झारखण्डराज्य

सदर अस्पताल के विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए उपायुक्त ने तय की समय सीमा

Share
Share

खराब प्रदर्शन करने वाले बीटीटी का रोका जाएगा वेतन

प्रखंडवार मरीजों का लिस्ट बनाने का दिया निर्देश

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सदर अस्पताल के सुदृढ़ीकरण को लेकर चल रहे विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए आज सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा तय की।

उपायुक्त ने गत शनिवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया था। इसके बाद दिए गए निर्देशों के अनुपालन के लिए बैठक कर सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त ने अस्पताल के पुराने और अनुपयोगी सामान की‌ सूची बनाकर निपटान की प्रक्रिया शुरू करने, पेयजल, नया ट्रांसफार्मर, स्टोर रूम में रैक, पार्किंग एरिया, मॉड्यूलर किचन, एमटीसी के नए हॉल को पूरा करने का निर्देश दिया।

वहीं प्लास्टर रूम का निर्माण, सभी कमरों में लकड़ी के शेल्फ, एक्सरे मशीन व कंप्यूटर का अधिष्ठापन, टू वे स्पीकर सिस्टम, बैरिकेडिंग, बायो मेडिकल अपशिष्ट की निकासी, लेप्रोस्कोपी उपकरण, सेंसर युक्त स्क्रब मशीन, बैरिकेडिंग, लिफ्ट मेंटेनेंस, सोलर सिस्टम चालू करने, पूरे परिसर की साफ सफाई इत्यादि को पूरा करने के लिए समय सीमा तय की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंडों से आने वाले मरीजों की प्रखंड वार सूची तैयार करने, खराब प्रदर्शन करने वाले ब्लॉक ट्रेनिंग टीम (बीटीटी) का वेतन रोकने तथा सदर अस्पताल परिसर को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ चंद्र भानु प्रतापन, डॉ संजीव कुमार, डीपीएम नीरज यादव, डीएमएफटी टीम लीडर शैलेश तिवारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...