Home झारखण्ड निदेशक डीआरडीए ने की धरती आबा जनभागीदारी अभियान की समीक्षा
झारखण्डराज्य

निदेशक डीआरडीए ने की धरती आबा जनभागीदारी अभियान की समीक्षा

Share
Share

अधिक से अधिक लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने का सभी बीडीओ को दिया निर्देश

धनबाद : निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन‌ ने सोमवार को धरती आबा जन भागीदारी अभियान को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि जिले में 30 जून तक इसका आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।

शिविरों में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह एवं अनुसूचित जनजाति के योग्य लाभुकों को आधार कार्ड पंजीकरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम, पीएम आवास योजना सहित राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा अधिक से अधिक संख्या में लाभुकों को लाभ प्रदान करना है। निदेशक डीआरडीए ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अधिक से अधिक लाभुकों को योजना का लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया।

वहीं प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद ने बताया कि 15 जून से 22 जून तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में 119 शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 30 हजार से अधिक लाभुकों ने हिस्सा लिया।

शिविरों में 976 लाभुकों को आधार कार्ड, 286 की टीबी जांच, 456 को आयुष्मान भारत कार्ड, 273 को जाति प्रमाण पत्र, 157 को किसान क्रेडिट कार्ड, 23 लाभुकों को पीएम जन धन योजना, 256 को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, 26 को पीएम किसान सम्मन निधि योजना, 121 को पीएम मातृ वंदना योजना एवं एक लाभुक को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना से लाभान्वित किया गया।

इसके अलावा 1265 लाभुकों को राशन कार्ड, 1182 को मनरेगा, 4069 को घरेलू सामग्री, 192 को अधिवास प्रमाणपत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट), 1146 का सिकल सेल परीक्षण, 110 को मिशन इंद्रधनुष, 46 को पीएम विश्वकर्म योजना तथा 15 लाभुकों को पीएम उज्जवला योजना का लाभ प्रदान किया गया।

ऑनलाइन समीक्षा बैठक में निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...