Home झारखण्ड प्रभु श्रीराम की उपासना के साथ वेब सीरीज जूनियर जासूस का भक्तिमय मुहूर्त सम्पन्न
झारखण्डमनोरंजनराज्य

प्रभु श्रीराम की उपासना के साथ वेब सीरीज जूनियर जासूस का भक्तिमय मुहूर्त सम्पन्न

Share
Share

देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार दिखेंगे इस वेब सीरीज में

हजारीबाग (झारखंड) । जानू राज फिल्म्स एंड टीवी इंटरनेशनल के बैनर तले निर्मित व आर्या डिजिटल ओटीटी द्वारा प्रस्तुत वेब सीरीज जूनियर जासूस का भक्तिमय मुहूर्त मंगलवार को मंगलकामना के साथ हजारीबाग के श्री हरि हनुमान मंदिर में सम्पन्न हुआ।प्रभु श्रीराम की आराधना के साथ लक्ष्मण,माता सीता व वीर हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए विभिन्न राज्यों से आए कलाकार इस शुभ कार्य के शुभारंभ में सम्मिलित हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी रामकिशोर सावंत उपस्थित रहें। मुहूर्त के साथ ही शूटिंग भी शुरू हो चुकी हैं। यह वेब सीरीज जल्दी ही बनकर तैयार हो जायेगी।जो आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज होगी।
जैसा कि वेब सीरीज के शीर्षक से ही ज्ञात होता हैं कि यह जासूसी पर आधारित हैं।जिसमें भरपूर मनोरंजन के साथ सीखने को भी मिलेगा।


निर्देशक हंसराज लोहरा ने आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत को धन्यवाद दिया कि उन्होंने इस वेब सीरीज को आर्या डिजिटल ओटीटी के लिए सहमति दी एवं भरोसा जताया।हंसराज ने बताया कि यह सीरीज दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी और आर्या डिजिटल ओटीटी आगे भी यूं ही सहयोग करते रहें तो बेहतर से बेहतर कार्य किया जाएगा।जिससे कलाकारों को नियमित रोजगार भी मिलेगा।
दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने अपनी शुभकामनाएं दी एवं कहा कि आर्या डिजिटल ओटीटी सदैव प्रतिभाशाली निर्माता ,निर्देशकों ,लेखकों एवं कलाकार आदि के लिए खड़ी हैं।चूंकि, अभी बजट सीमित हैं,लेकिन आगे बड़े – बड़े प्रोजेक्ट्स भी आर्या डिजिटल ओटीटी पर देखने को मिलेगी।
बता दें कि वेब सीरीज जूनियर जासूस में मुंबई, बिहार ,झारखंड आदि राज्यों के अभिनेता अभिनेत्रियों का अभिनय देखने को मिलेगा।जो बहुत ही अलग कॉन्सेप्ट पर आधारित हैं।वहीं सभी कलाकार रंगमंच से जुड़े हुए हैं।जिनमें से कई अनुभवी भी हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...