Home झारखण्ड उपायुक्त आदित्य रंजन ने की राजस्व विभाग की समीक्षा
झारखण्डराज्य

उपायुक्त आदित्य रंजन ने की राजस्व विभाग की समीक्षा

Share
Share

म्यूटेशन, भूमि सीमांकन, सरकारी योजनाओं में भूमि स्थानांतरण के मामलों को जल्द निष्पादन करने के निर्देश

मुआवजा भुगतान में तेजी लाने, सभी अंचल अधिकारियों को दावा आपत्ति का निराकरण समय पर करने के निर्देश

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों से म्यूटेशन के लंबित मामलों, म्यूटेशन रिजेक्ट करने वाले कारणों, सरकारी योजनाओं में भूमि स्थानांतरण, रिवेन्यू कोर्ट, भूमि अधिग्रहण, जीएम लैंड में अतिक्रमण, अवैध जमाबंदी, संदिग्ध जमाबंदी समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की।

उपायुक्त ने अंचलवार म्यूटेशन में आने वाली समस्या और मामलों के लंबित होने के कारणों एवं रिजेक्शन की बारिकी से समीक्षा की। उन्होंने 10 डिसमिल से कम के म्युटेशन में मामलों में प्रगति लाते हुए जल्द से जल्द सभी लंबित मामलों को निपटाने का निर्देश दिया।

रिवेन्यू कोर्ट के मामलों पर उपायुक्त ने नियमित समीक्षा करने एवं चरणबद्ध तरीके से विवरण तैयार कर मामले का निपटारा करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं के लिए समय पर भूमि स्थानांतरण करने, लैंड एक्विजिशन में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं सभी अंचल अधिकारियों को संदिग्ध जमाबंदी को चिन्हित कर नोटिस करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को मुआवजा भुगतान में तेजी लाने, सभी अंचल अधिकारियों को दावा आपत्ति का निराकरण समय पर करने, परियोजना के लिए सरकारी भूमि के हस्तांतरण के लिए निर्धारित तिथि के अंदर निष्पादन करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, डीसीएलआर दिलीप महतो, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खलखो, सभी अंचल के अंचल अधिकारी, आईटी मैनेजर रुपेश मिश्रा, बिजनेस एनालिस्ट आनंद कुमार पटेल समेत अन्य मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...