Home उत्तर प्रदेश जौनपुर में महिला आयोग की जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक, 18 पीड़िता हुई शामिल
उत्तर प्रदेशराज्य

जौनपुर में महिला आयोग की जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक, 18 पीड़िता हुई शामिल

Share
Share

जौनपुर (यूपी) । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ की सदस्य गीता बिन्द द्वारा जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक, आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से निरीक्षण भवन जौनपुर में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक किया गया।
जनसुनवाई के दौरान 18 महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं सदस्य के समक्ष रखी और उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवेदन पत्रों पर त्वरित रूप से जांच या आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।सदस्य गीता बिन्द द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित महिलाओं की योजनाओं के बारे में जानकारी ली गई और कैसे जनपद की महिलाओं को लाभान्वित किया जा सकता है उसके बारे में रूप-रेखा तैयार की गई।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव यादव, उपयुक्त स्वतः रोजगार ओम प्रकाश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी नगर एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, बाल विकास परियोजना अधिकारी करंजाकला अभिषेक द्विवेदी, महिला थानाध्यक्ष श्याम तिवारी, महिला एवं बाल सहायता प्रकोष्ठ की इंस्पेक्टर अनीता सिंह एवं उपनिरीक्षक पुष्पा कुमारी, थाना कोतवाली से उप निरीक्षक आरती सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय सहित अन्य ने प्रतिभाग किया।
इसके उपरान्त सदस्य द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में ऑपरेशन के बाद दाखिल महिलाओं के बेड शीट गंदे पाए गए, जिस पर सदस्य द्वारा नाराजगी प्रकट की गई। जिला महिला चिकित्सालय के हेल्पडेस्क के मैनेजर सूर्य प्रताप उपस्थिति बनाकर चिकित्सालय से अनुपस्थित मिले, जिस पर सदस्य द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महेंद्र गुप्ता को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि बाहर की दवाएं न लिखी जाएं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...