Home उत्तर प्रदेश पति को पनीर लेने भेजकर चचेरे भाई के साथ हुई फरार विवाहिता
उत्तर प्रदेशराज्य

पति को पनीर लेने भेजकर चचेरे भाई के साथ हुई फरार विवाहिता

Share
Share

पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाने के मंदिर में हुई शादी

मिर्जापुर (यूपी) । राजगढ़ में डेढ़ महीने पहले पति को पनीर लेने के लिए बाजार भेजकर चचेरे भाई के साथ भागी विवाहिता को पुलिस ने मंगलवार को वाराणसी से पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है, राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की पहली पत्नी का निधन हो गया था। फिर 14 साल पहले उसने सोनभद्र की एक युवती से दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी का चचेरा भाई अक्सर उसके घर आता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया। करीब डेढ़ महीने पहले विवाहिता ने अपने पति को पनीर लेने के लिए बाजार भेजकर चचेरी भाई के साथ भाग गयी थी।
पति की तहरीर पर राजगढ़ पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने वाराणसी के गोदौलिया से विवाहिता और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को राजगढ़ थाने ले आई।
विवाहिता ने पुलिस को बताया कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। इस संबंध में उसने साक्ष्य भी सामने रखा। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि विवाहिता और उसके चचेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला के परिजनों को बुलाया गया है। चुनार क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले घर से भागे प्रेमी युवक का मंगलवार को चुनार कोतवाली स्थित राधा कृष्ण मंदिर में शादी कराई गई। इस मौके पर पुलिस के साथ दोनों के परिजन भी मौजूद रहे। युवती के पिता ने 23 जून को बेटी के लापता होने की तहरीर दी थी।
पुलिस की जांच में पता चला की युवती वाराणसी निवासी अपने प्रेमी के साथ गई है। मंगलवार को चुनार पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई और उनके परिवार के लोगों को बुलाया। थाने में काफी देर तक पंचायत हुई।
प्रेमी-प्रेमिका की जिद के आगे दोनों के परिवार वाले उनकी शादी पर सहमत हो गए। इसके बाद कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। पुजारी अनिल मिश्रा ने विधि विधान से विवाह की प्रक्रिया पूरी कराई। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि परिजनों की रजामंदी से कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में प्रेमी युगल का विवाह कराया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...