Home झारखण्ड धनबाद महिला कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी बैठक संपन्न.
झारखण्डराज्य

धनबाद महिला कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी बैठक संपन्न.

Share
Share

कांग्रेस की विचारधारा व नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की

धनबाद । धनबाद महिला कांग्रेस कमिटी के गोविन्दपूर प्रखंड की कार्यकारिणी की बैठक अमरपुर पंचायत के कुरैशीनगर में रुबी खातुन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष सीता राणा बतौर मुख्य अतिथि व प्रदेश महासचिव राम दुलारी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहीं। जिला अध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि नफरत फैलाने वालों व संविधान बदलने वालों से देश को बचाना है।
कांग्रेस की विचारधारा व नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल होने वाली महिलाओं का स्वागत माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इनका स्वागत करते हुए प्रदेश महासचिव राम दुलारी ने कहा कि हमारे महानायक व जननेता राहुल गांधी ने संविधान बचाने का और समाज के वंचितों, दलितों, महिलाओं व अन्य कमजोर वर्ग को न्याय दिलाने का जो संकल्प लिया है। हमें उनके साथ इस मुहिम में कदम से कदम मिलाकर साथ देना चाहिए। यह विचारधारा की लड़ाई है और बड़ी लड़ाई है। हमें गर्व है कि हम महिला शक्ति कांग्रेस के साथ हैं। संविधान ने हमें बराबरी का हक दिया है, संविधान ने हमें समाज में सम्मान दिया है। अगर संविधान नहीं बचेगा तो हमारे अधिकार नहीं बचेंगे। संविधान बचाने की लड़ाई हमारे अस्तित्व को बचाने की लड़ाई है।
इस अवसर पर रुबी खातुन ने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए हम महिलाओं को जागरूक होकर अपनी आवाज़ को बुलंद करनी होगी।
बैठक में हेमंती जैसवाल, पुनम देवी, गुड़िया देवी, सुनीता निषाद, रुबि देवी, शकीला खातुन, आमना खातुन, सुल्ताना खातुन, आरसी परवीन, रुक्मिणी देवी, शकीना खातुन,साहिबा परवीन, अंगूरी परवीन, अंजुम आरा,रेशमा बीबी, किरण देवी, बेबी देवी, शबनम खातुन, रोजी खातुन , रोजी खातुन, शकिना खातुन, शाहिना परवीन, फिरोजा खातुन,रेशमा परवीन, रविना खातुन आदि मौजूद रहीं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...

एसएसपी प्रभात कुमार की विशेष पहल से वर्षों से अटकी न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी

धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मई माह में 1250 लंबित कांडों का...

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना और अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता – सुधांशु श्रीवास्तव

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण...