Home बिहार BFTAA के 26 कलाकारों को भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय रंगशाला शिविर द्वारा प्राप्त प्रमाण पत्र वितरित
बिहारमनोरंजनराज्य

BFTAA के 26 कलाकारों को भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय रंगशाला शिविर द्वारा प्राप्त प्रमाण पत्र वितरित

Share
Share

26 जनवरी परेड : हीरो राजन कुमार के नेतृत्व में BFTAA के 26 कलाकारों को भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय रंगशाला शिविर द्वारा प्राप्त प्रमाण पत्र वितरित

मुंगेर (बिहार) । 26 जनवरी को मुंगेर के विभिन्न हिस्सों से बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट असोसिएशन द्वारा चुने गए 26 कलाकारों का नेतृत्व करते हुए हीरो राजन कुमार ने भारत को कर्तव्य पथ पर रिप्रजेंट किया था।हीरो राजन कुमार और उनकी टीम की प्रस्तुति को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर कलाकारों को सम्मानित किया था। योग नगरी मुंगेर की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला था। अब जब उन सभी कलाकारों का नेशनल सर्टिफिकेट आ गया है तो मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान सभी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय रंगशाला शिविर की ओर से कलाकारों को प्राप्त प्रमाणपत्र दिया गया जिसे पाकर सभी कलाकार काफी उत्साहित हैं। एक आर्टिस्ट ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक परेड मे झांकी पेश करना हम सब के लिए यादगार लम्हा था और अब यह सर्टिफिकेट पाना गर्व की बात है।

यह प्रमाणपत्र डिप्टी एसपी राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष बफटा मधुसूदन आत्मीय, इवेंट ऑर्गनाइजर मो. हामिद के साथ बफटा अध्यक्ष हीरो राजन कुमार ने कलाकारों को दिया. कलाकारों मे राजीव रंजन, नीलम कुमारी, अंशु कुमारी, शिवानी गुप्ता, आराधना शर्मा, दिव्या शर्मा, आरोही प्रकाश, खुशी कुमारी, जागृति कुमारी, रंजना कुमारी, त्रिशिका वर्मा, प्राची कुमारी के नाम उल्लेखनीय है।

मुख्य अतिथि श्री रंजन ने सभी कलाकारों को अपने मनपसंद लक्ष्य के लिए 5 वर्ष समर्पित करने को कहा। हीरो राजन कुमार ने ऐतिहासिक परेड मे शामिल सभी कलाकारों की सफल भूमिका की चर्चा की। चंदन कुमार उर्फ चंदू जी ने चीफ गेस्ट और सभी कलाकारों का स्वागत किया।

बता दें कि 26 जनवरी को दिल्ली की ऐतिहासिक परेड अद्वितीय होती है। इस परेड में जहां देश की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है वहीं देश के हर राज्य से आने वाले बेहतरीन कलाकार अपनी उत्कृष्ट कला का नमूना पेश करते हैं। यहां की विशेष झांकी में भारत के अंतर्राष्ट्रीय कलाकार राजन कुमार मुख्य कलाकार के रुप में नजर आए। साथ ही BFTAA के 26 कलाकारों को भी यहां परफॉर्म करने का अवसर मिला।

हीरो राजन कुमार ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कृषि मंत्रालय, आईसीएआर,अपने फैन्स, दोस्तों, डॉ अनिल काशी मुरारका, डॉ पवन अग्रवाल, राष्ट्रीय रंगशाला के कलाकार, अपने मातापिता, अपने गांव मुंगेर के दोस्तों और सभी भारतवासियों का शुक्रिया अदा किया।

हीरो राजन कुमार बिहार के मुंगेर जिला के टेटिया बम्बर प्रखंड के हैं। यह मुंगेरवासियो, बिहार वासियों और पुरे देश वासियों के लिए प्रेरणा की बात है कि एक छोटे से गांव के युवा ने इस ऐतिहासिक दिन पर अपनी परफॉर्मेंस का बेमिसाल प्रदर्शन किया और 26 कलाकारों को यहां अपनी कला प्रस्तुत करने का मौका दिलाया।
राजन कुमार एक किसान पुत्र हैं मगर उनके चर्चे सारी दुनिया में हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...