Home Breaking News कांग्रेस विधायक ने की सीएम योगी की तारीफ, कहा- योगी जैसा ईमानदार सीएम उन्होंने नहीं देखा
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

कांग्रेस विधायक ने की सीएम योगी की तारीफ, कहा- योगी जैसा ईमानदार सीएम उन्होंने नहीं देखा

Share
Share

 

रायबरेली। एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी लगातार उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोल रही है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के ही नेता सीएम योगी की तारीफ करने से पीछे नहीं रहते हैं। सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से आने वाले कांग्रेस विधायक राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक ने सीएम योगी को भगवान तक कह डाला।

बता दतें कि हरचंदपुर से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह ने कहा कि योगी जैसा ईमानदार सीएम उन्होंने नहीं देखा। विधायक इतने में ही नहीं रुके उन्होंने सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर रासुका लगने तक की मांग कर डाली।

आप विधायक सोमनाथ भारती को जमकर खरी खोटी सुनाते हिए हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि आप विधायक की भाषा अमर्यादित थी ऐसे में उनके साथ जो भी हुआ व बहुत कम हुआ है। मेरा मानना है कि ऐसे जनप्रतिनिधि के साथ जितनी कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए। उन पर उनकी पार्टी को कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ ही यूपी प्रशासन को भी उनके खिलाफ रासुला व देशद्रोह मुकदमा दर्ज करना चाहिए।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का दौरा।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे...

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन।

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन, पुतला दहन...

दलितों की बारात पर पथराव, जातिगत गाने को लेकर हुआ बवाल कई वाहन क्षतिग्रस्त।

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना जवाँ क्षेत्र के...