Home झारखण्ड पीसी एंड पएनडीटी एक्ट की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
झारखण्डराज्य

पीसी एंड पएनडीटी एक्ट की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

Share
Share

धनबाद । सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लिंग जांच करना और करवाना दोनों अपराध है। इसकी रोकथाम के लिए समाज में जागरूकता लानी होगी। साथ ही अल्ट्रासाऊंड क्लिनिकों के साथ एक कार्यशाला का भी आयोजन करना होगा।

बैठक के दौरान उन्होंने अल्ट्रासाऊंड क्लिनक के नए रजिस्ट्रेशन एवं रिन्यूअल की समीक्षा की।

बैठक में सहायक नोडल डॉ विकास कुमार राणा, रेडियोलॉजिस्ट डॉ शम्स तबरेज आलम, डॉ जिम्मी अभिषेक, एनजीओ “मैं हूं धनबाद” की पूजा रत्नाकर, “साधन” की नीता सिन्हा, आरके श्रीवास्तव मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles