Home झारखण्ड जन शिकायत के प्रभारी पदाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं
झारखण्डराज्य

जन शिकायत के प्रभारी पदाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं

Share
Share

धनबाद । मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार प्रभारी जन शिकायत पदाधिकारी नियाज अहमद ने समाहरणालय स्थित सभागार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की शिकायतों को सुना। लोगों के आवेदनों को प्राप्त कर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को शिकायत का निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया।

जनता दरबार में जमीन पर अवैध कब्जा हटाने, अबुआ आवास अंतर्गत द्वितीय किस्त भुगतान करने, जन वितरण दुकान निर्गत करने, भूमि मापी करने, म्यूटेशन रद्द करने, वार्ड नंबर 25 के रास्ता के समाधान करने, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मदनडीह को 10 + 2 कक्षा का दर्जा देने, आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका पद पर चयन करने, दिव्यांग हेतु स्कूटी प्रदान करने, रोजगार देने, वज्रपात से मृत्यु का मुआवजा देने, रैयती भूमि का दाखिल खारिज करने, पारिवारिक समस्या का समाधान करने, जर्जर भवन का जीर्णोद्धार, जल मीनार एवं शौचालय निर्माण करने, स्वयं सहायता समूह का आधार एवं खाता एक साथ लिंक कर राशि की भुगतान करने, बाघमारा प्रखंड के मुखिया एवं पंचायत सेवक के द्वारा मनमानी की शिकायत, गैराबाद जमीन से कब्जा हटाने समेत कई विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।

उन्होंने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन नियमानुसार आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles