Home झारखण्ड वज्रपात से बचाव को बरतें सावधानी,खुद को रखें सुरक्षित
झारखण्डराज्य

वज्रपात से बचाव को बरतें सावधानी,खुद को रखें सुरक्षित

Share
Share

उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिलावासियों से की अपील

धनबाद । बारिश या मानसून में बिजली कड़कना या गिरना आम बात है। इससे बचने के लिए स्वयं की सावधानी बहुत जरुरी है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष प्रचार – प्रसार कराया जाता है। सामान्यता बारिश के दौरान लोगों द्वारा पेड़ के नीचे छीपने, बिजली और मोबाइल के टॉवर के नजदीक होने एवं पानी के करीब होने के कारण वे आकाशीय बिजली के चपेट में आ जाते हैं।

बुधवार को उपायुक्त आदित्य रंजन ने अपील करते हुए कहा कि जिलावासी बारिश के समय व आसमान में आकाशीय बिजली के कड़कने के समय घरों के अंदर ही रहें। ज्यादा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। बाहर निकलते समय पूरी सावधानी बरतनी जरूरी है। फिलहाल लोगों को चाहिए कि जब भी बादल गरजना शुरू हों,सुरक्षित स्थानों से बाहर न निकलें और अगर कहीं फंस भी जाएं,तो लोगों को चाहिए कि बड़े पेड़ों की बजाय मकानों के नीचे खड़े हो जाएं, क्योंकि बिजली अधिकतर ऊंचे स्थानों या लंबे – ऊंचे पेड़ों पर ही गिरती है।

वज्रपात से बचने के उपाय निम्न हैं :-

  • बिजली गिरने के दौरान मजबूत छत वाला पक्का मकान सबसे सुरक्षित है
  • घरों में तड़ित चालक लगवाएं
  • बिजली से चलने वाले उपकरण बंद कर दें
  • यदि किसी वाहन पर सवार हैं तो तुरंत सुरक्षित जगह चले जाएं
  • टेलीफोन, बिजली के पोल के अलावा टेलीफोन और टीवी टावर से दूर रहें
  • किसी इकलौते पेड़ के नीचे नहीं जाएं ।
  • यदि जंगल में हैंए तो बौने ;कम ऊंची पेड़द्ध और घने पेड़ों के नीचे जाएं
  • गीले खेतों में हल चलाने या रोपनी करने वाले किसान और मजदूर सूखे स्थानों पर जाएं
  • नंगे पैर फर्श या जमीन पर कभी खड़े ना रहें
  • बादल गर्जन के दौरान मोबाइल और छतरी का प्रयोग न करें
  • घरों के दरवाजे व खिड़कियों पर पर्दे का इस्तेमाल करें
Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles