Home झारखण्ड राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा
झारखण्डराज्य

राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा

Share
Share

एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रूट लाइन का बारीकी से निरीक्षण करने का निर्देश

राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए प्रतिनियुक्त होंगे लाइजेनिंग ऑफिसर

एयरपोर्ट व कार्यक्रम स्थल पर बनेगा कंट्रोल रूम

धनबाद । राष्ट्रपति के आईआईटी आईएसएम में निर्धारित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने तैयारियों की समीक्षा की।

उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य सभी अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए एक-एक लाइजनिंग ऑफिसर की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल, एयरपोर्ट, कारकेड, वाहन, ट्राफिक मुवमेंट, रूट लाइन, साफ सफाई, मीडिया मैनेजमेंट, सेफ हाउस सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए एक-एक नोडल पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्त की जाएगी।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों के आवसान सहित अन्य सुविधाएं, एयरपोर्ट तथा कार्यक्रम स्थल पर कंट्रोल रूम बनाने का उपायुक्त ने निर्देश दिया।

इसके अलावा स्टेज, सेफ हाउस, डी-एरिया, ग्रीन रूम, प्रवेश एवं निकास द्वार, कार्यक्रम स्थल तथा एयरपोर्ट पर अग्निशमन वाहन एवं एम्बुलेंस सहित अन्य बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त ने पथ निर्माण विभाग, पीएचईडी, भवन प्रमंडल, नगर निगम सहित सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाने, एयरपोर्ट से आईआईटी आईएसएम के कार्यक्रम स्थल तक रूट लाइन का बरीकी से निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने डीएसपी सीसीआर, डीएसपी मुख्यालय 1 एवं डीएसपी ट्रैफिक को एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रूट लाइन में आने वाले गोल चक्कर, कट, गति अवरोधक इत्यादि का आज ही निरीक्षण कर लेने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खालको, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, आईआईटी आईएसएम के रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय, मयंक यादव, डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम के अलावा पथ निर्माण वभाग, पीएचईडी 1 एवं 2, भवन प्रमंडल, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, अग्निशमन सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles