Home मनोरंजन अयोध्या में फ़िल्म ‘कारसेवक’ के लिए निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय ने की लोकेशन सर्च, मुख्य कारसेवक संतोष दुबे से की विशेष भेंट
मनोरंजन

अयोध्या में फ़िल्म ‘कारसेवक’ के लिए निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय ने की लोकेशन सर्च, मुख्य कारसेवक संतोष दुबे से की विशेष भेंट

Share
Share

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) । रामजन्मभूमि आंदोलन की पृष्ठभूमि पर आधारित आगामी फ़िल्म “कारसेवक” को लेकर निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय इन दिनों पूरी गंभीरता और शोध के साथ तैयारी में जुटे हैं। इसी क्रम में वे हाल ही में अयोध्या पहुँचे, जहाँ उन्होंने ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया और फ़िल्म की कहानी को प्रामाणिक स्वरूप देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण लोकेशन सर्च किया।

अखिलेश कुमार उपाध्याय ने वहाँ राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरे और मुख्य कारसेवक संतोष दुबे से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में उन्होंने आंदोलन के दौरान की घटनाओं, जनसमर्थन और ज़मीनी हकीकतों को समझने की गहराई से कोशिश की।

“हजारों हथौड़े, एक संकल्प”

इस ऐतिहासिक आंदोलन की स्मृति में, निर्देशक ने बताया कि :

“जिस तस्वीर में एक हथौड़ा दिखाई देता है, वैसा ही करीब 1000 हथौड़ों का उपयोग कर बाबरी ढाँचे को गिराया गया था। यह सिर्फ़ एक औज़ार नहीं, बल्कि वर्षों की आस्था, प्रतीक्षा और बलिदान का प्रतीक था।”

इस भावनात्मक और ऐतिहासिक तथ्य को फ़िल्म में यथासंभव सजीव रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी उस युग को केवल जान ही नहीं सकेगी, बल्कि अनुभव भी कर सकेगी।

फ़िल्म ‘कारसेवक’ का उद्देश्य

निर्माणाधीन फ़िल्म “कारसेवक”, जो निर्माता आदित्य नगर के मार्गदर्शन में बन रही है, का उद्देश्य केवल एक कथा कहना नहीं, बल्कि सच्चाई को सिनेमाई माध्यम से जीवंत करना है। फ़िल्म का हर दृश्य आंदोलन की भावना, संघर्ष और साहस को दर्शाएगा।

“इतिहास की ज़मीन पर खड़ा एक सिनेमा, जो केवल कहानी नहीं कहता – बल्कि वह युग जगा देता है।”

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...