Home झारखण्ड झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
झारखण्डराजनीतिराज्य

झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

Share
Share

नवगठित पदाधिकारियों ने आपसी परिचय के साथ संगठन को मजबूती देने का लिया संकल्प

धनबाद । झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद की नवगठित जिला कमेटी की एक आवश्यक बैठक रविवार 20 जुलाई को बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा में जिलाध्यक्ष सूरज महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कोषाध्यक्ष मदन महतो संरक्षक की भूमिका में उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य नवगठित पदाधिकारियों के बीच आपसी परिचय कराना और संगठन को प्रखंड से बुथ स्तर तक विस्तार देने की रणनीति तय करना था। साथ ही यह भी बताया गया कि कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय व जिला कमेटी के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।

उपस्थित पदाधिकारी :

शंकर महतो – जिला सचिव
मदन महतो – जिला कोषाध्यक्ष
उमेश राम – जिला उपाध्यक्ष
अरविंद मुर्मू – जिला सह सचिव

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...