Home झारखण्ड यूजी नामांकन : सीएलसी – टीसी के लिए बाध्य किये जाने पर आजसू छात्र संघ ने किया विरोध
झारखण्डराज्य

यूजी नामांकन : सीएलसी – टीसी के लिए बाध्य किये जाने पर आजसू छात्र संघ ने किया विरोध

Share
Share

धनबाद । सोमवार को आजसू छात्र संघ प्रतिनिधि प्रदेश महासचिव विशाल महतो के नेतृत्व में आरएस मोड़ कॉलेज गोविंदपुर पहुँची। प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने बताया कि कॉलेज के यूजी में नामांकन कर रहे किसी छात्र के द्वारा हमारे छात्र संगठन को सूचना दी गयी थी आरएस मोड़ कॉलेज के वैसे छात्र जो इंटर पास उसी कॉलेज से किये है।उन सभी छात्रों को अपने ही कॉलेज के यूजी में नामांकन के लिए सीएलसी – टीसी के लिए बाध्य किया जा रहा है। सूचना मिलते ही आजसू छात्र संघ द्वारा आरएस मोड़ कॉलेज पहुँच विरोध प्रदर्शन किया गया।उसके बाद कॉलेज में प्राचार्य की अनुपस्थिति देख कॉलेज प्रभारी प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों से कड़े शब्दों में कहा कि गरीब कॉलेज प्रशासन इतना गिर गया है कि इंटर के गरीब छात्रों से सीएलसी के नाम पर अवैध वूसली की जा रही हैं, जो अन्याय है। यह नियम कहीं पर भी नही है कि अपने ही कॉलेज में आगे की पढ़ाई के लिए सीएलसी लेकर फिर अपने ही कॉलेज में जमा किया जाये।
अपनी जेब भरने के लिए छात्रों पर यह अनावश्यक रूप से आर्थिक चोट है,जिसे आजसू छात्र संघ कभी बर्दाश्त नही करेगी।
आरएस मोड़ कॉलेज में इस तरह के सीएलसी – टीसी कटवाने के लिए अविलंब रोक लगवाई गयी। उसके तुरंत बाद ही आजसू के सभी पदाधिकारी विश्वविद्यालय पहुँच कर बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ राम कुमार सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ पुष्पा कुमारी एवं नामांकन सेल की चैयरमेन डॉ नीलू कुमारी से वार्ता कर अनावश्यक रूप से मांग की जा रही सीएलसी – टीसी की मांग पर रोक लगाने के लिए निर्देशित अधिसूचना जारी करवाया गया।
विशाल महतो ने कहा कि अंगीभूत महाविद्यालयों से इंटर की पढ़ाई किये जाने पर महाविद्यालयों के प्राचार्यो के द्वारा इसे अवसर के रूप में लेने के लिए साजिशन इंटर के छात्रों से जाते – जाते अनावश्यक वसूली की जा रही है। क्योंकि इंटर का फण्ड कॉलेज के लिए स्वतंत्र रूप से होता है, जिसमें विश्वविद्यालय तथा जैक का हस्तक्षेप नहीं होता है।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला महासचिव नितेश महतो, वरीय उपाध्यक्ष राज हाजरा, छात्र नेता विक्की कुमार, विजय महतो, बिट्टू महतो, कबीर यदुवंशी, रोहित वर्मा, सोनू कर्मकार आदि मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...