Home झारखण्ड कतरास कॉलेज व जीएनएम स्कूल के पास चल रही अवैध शराब दुकानों को बंद करवाने हेतु विधायक प्रतिनिधि विवेक हजारी ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन
झारखण्डराज्य

कतरास कॉलेज व जीएनएम स्कूल के पास चल रही अवैध शराब दुकानों को बंद करवाने हेतु विधायक प्रतिनिधि विवेक हजारी ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन

Share
Share

धनबाद । कतरास क्षेत्र में शिक्षा संस्थानों के समीप चल रही अवैध शराब बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के प्रतिनिधि विवेक हजारी ने शुक्रवार को कतरास थाना प्रभारी को एक लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन में उन्होंने कतरास कॉलेज और जीएनएम स्कूल के मुख्य द्वार के पास चल रही अवैध शराब की दुकानों को बंद कराने की मांग की।

विवेक हजारी ने कहा, “शिक्षण संस्थानों के पास इस तरह की अवैध गतिविधियाँ बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। यह हमारे बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के माहौल के खिलाफ है।

उन्होंने थाना प्रभारी से आग्रह किया कि इन अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर तुरंत छापेमारी कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो स्थानीय जनता के साथ मिलकर वे आंदोलन करने को विवश होंगे।

स्थानीय नागरिकों ने विधायक प्रतिनिधि विवेक हजारी के इस कदम का स्वागत करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

इस पूरे मामले पर कतरास थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...