Home झारखण्ड विश्व आई.वी.एफ. दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
झारखण्डराज्य

विश्व आई.वी.एफ. दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Share
Share

कतरास । विश्व आई.वी.एफ. दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बांझपन से पीड़ित दंपतियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन श्रीकृष्णा मातृ सदन प्रांगण में सात्विक आई.वी.एफ. के द्वारा किया गया। जिसमें आई.वी.एफ. विशेषज्ञ डॉ नेहा प्रियदर्शिनी के द्वारा सैकड़ों मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया गया। साथ ही अपोलो डायग्नोसिस्ट के द्वारा मरीजों का निःशुल्क हिमोग्लोबिन एवं थायराइड जांच किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से डॉ विश्वनाथ चौधरी, डॉ शिवानी झा, बिजय कुमार झा एवं गौतम मंडल के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
आयोजित इस विशेष चिकित्सा शिविर में उपस्थित मरीजों को संबोधित करते हुए डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी ने कहा कि

“हमने देखा है कि कई परिवार केवल जानकारी और उचित मार्गदर्शन की कमी के कारण उपचार से वंचित रह जाते हैं। यह शिविर उनके लिए आशा की एक किरण है। हमारी टीम लगातार 10 वर्षों से इस क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और संवेदनशीलता के साथ हर जोड़े की भावनाओं को समझकर उन्हें उपचार की दिशा में सही सलाह देने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. प्रियदर्शिनी ने यह भी बताया कि बांझपन अब अभिशाप नहीं है। हमने विगत 10 वर्षों में सैकड़ों परिवार के सपना को पूरा किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है लोगो को जागरूक करना क्योंकि आज के इस युग में भी लोगों के मन भ्रांति फैली है कि बांझपन एक अभिशाप है जबकि ऐसा नहीं है यह एक रोग है जिसका ईलाज होता है।

मरीजों को संबोधित करते हुए डॉ शिवानी झा ने कहा कि

इस निःशुल्क शिविर का मुख्य उद्देश्य सुनी गोद में किलकारी भरना है ।आज विश्व आई वी एफ दिवस के अवसर पर सात्विक आई वी एफ की संचालिका डॉ नेहा प्रियदर्शिनी के द्वारा निःसंतान दंपतियों के लिए यह निःशुल्क शिविर लगाया गया है, जिसमें आए हुए सभी दंपतियों को चिकित्सा सलाह दी गई।

कार्यकम में मुख्य रूप से डॉ विश्वनाथ चौधरी, डॉ शिवानी झा, विजय कुमार झा, मनीषा मीनू ,जयकांत प्रसाद सिंह, गौतम मंडल, धीरज कुमार सिंह, मुन्ना झा, अमित पासवान एवं अन्य उपस्थित थे।

शिविर में कुल 30 मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं जांच की गई।

मुख्य चिकित्सक डॉ नेहा प्रियदर्शिनी, डॉ शिवानी झा एवं डॉ विश्वनाथ चौधरी को श्री कृष्णा मातृ सदन के कर्मचारियों के द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया।
शिविर को सफल बनाने में श्री कृष्णा मातृ सदन, सात्विक आईवीएफ एवं अपोलो डायग्नोसिस्ट के सहकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...