Home झारखण्ड प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय संस्थान में सावन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
झारखण्डराज्य

प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय संस्थान में सावन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share
Share

राँची । रविवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विद्यालय कांके पिठौरिया बाड़ू में पवित्र सावन माह में “सावन महोत्सव ” 2025 कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विद्यालय बनारस से आई नीलू बहन एवं प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विद्यालय बाढ़ू कि संचालिका बीके राजमती उपस्थित थीं।

वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में समाजसेवी राजकुमार कुमार पोद्दार, चटकपुर पंचायत कि उप मुखिया नमिता देवी, समाजसेवी शुभम चौधरी, अदिति कुमारी , सम्पत्ति देवी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस अवसर कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया गया।इस पारिवारिक मिलन सह सावन महोत्सव कार्यक्रम में सैकड़ों शिव भक्तों ने अपने परिवार संग बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय कि संचालिका बीके राजमती ने कहा कि सावन का महीना देवों के देव महादेव का होता है। हमें पवित्र व मनोरंजन होकर भगवान शिव की विषेश आराधना करने की जरूरत है। हमें तनाव युक्त जीवन और आनंदमय रहने की भी जरूरत है।हर दिन और हमारा जीवन का बहुत अनमोल है, हमें हमेशा साथ मिलकर अपने आप से और परिवार एवं समाज के सभी लोगों के साथ मिलकर आपसी प्रेम और सद्भाव बांटना चाहिए ताकि हम पूरी जीवन खुशी और रोगमुक्त हो कर बीता सकते हैं। इससे शारीरिक व मानसिक तनाव तो दूर होती ही है,साथ ही हमारा शरीर भी स्वास्थ्य रहता है।

इस धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों शिव भक्तों ने अपनी हजारी लगाई।

सभी भक्तों को प्रसाद भी वितरण किया गया। इस अवसर पर लीला देवी, उर्मिला देवी, कविता सेन, समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...