Home झारखण्ड अखिल भारतीय भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच की बैठक संपन्न
झारखण्डराज्य

अखिल भारतीय भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच की बैठक संपन्न

Share
Share

राज्य सरकार में भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका भूमिज भाषा बोलने वाले मंत्रीगणों को सौंपेंगे ज्ञापन

राँची । अखिल भारतीय भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव के नेतृत्व में प्रमुख लोगों की महत्वपूर्ण बैठक हरमू में सम्पन्न हुई।चर्चा के दौरान निर्णय लिया गया कि राज्य में भाषाई अस्मिता के सवाल पर जल्द मंच की ओर से एक विशेष प्रतिनिधिमंडल सदस्यों की कमिटी गठन किया जाएगा।
मंच अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि विशेष कमिटी के नामित लोग राज्य सरकार में भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका भूमिज भाषा बोलने वाले मंत्रीगणों से मिल कर ज्ञापन देने का काम करेंगे।जैसे भोजपुरी मगही बोलने वाले मंत्री राधाकृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह,मैथिली अंगिका बोलने वाले संजय प्रसाद यादव,विधानसभा स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो जैसे अन्य गणमान्य विधायकों को भी ज्ञापन दिया जाएगा।
विदित है कि राज्य में शामिल द्वितीय राजभाषा भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका भूमिज को क्षेत्रीय भाषा के नियोजन नीति सूची से हटा दिया गया है। जिसे राज्यस्तर पर पुनः शामिल करने की मांग को लेकर मंच द्वारा जनजागरण बैठक के माध्यम से लगातार सरकार को अवगत कराने का काम किया जा रहा है।
इस दौरान बैठक में मंच के वरिष्ठ नेता अमरनाथ झा ने कहा कि अध्यक्ष कैलाश यादव द्वारा प्रस्ताव को सर्वसम्मत समर्थन है और नियुक्त विशेष कमिटी का स्वागत है।
बैठक एवं कमिटी में मुख्य रूप से कैलाश यादव, अमरनाथ झा, सुरेन्द्र मिश्रा, राधेश्याम यादव, चंद्रदेव मंडल, रामकुमार सिंह, सुधीर गोप, कुंदन सिंह, सुनील पांडेय, उमेश राय, बबन यादव, जितेंद्र यादव, विभाकर कुमार, राजेश झा, ब्रजकिशोर झा, दीनानाथ पासवान, शिवकुमार राय, महानंद भुवन, किशोर झा, सुबोध ठाकुर एवं अन्य शामिल हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...