Home झारखण्ड भीमकनाली अंडरपास के पास सड़क मरम्मत नहीं होने पर चेतावनी
झारखण्डराज्य

भीमकनाली अंडरपास के पास सड़क मरम्मत नहीं होने पर चेतावनी

Share
Share

13 अगस्त को डीआरएम और कार्यपालक अभियंता का पुतला दहन

बरोरा । भीमकनाली अंडरपास के समीप जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं होने से आक्रोशित होकर हॉस्पिटल कॉलोनी डुमरा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता महेश कुमार ने आद्रा रेल मंडल के डीआरएम और पथ निर्माण विभाग धनबाद के कार्यपालक अभियंता का पुतला दहन करने की चेतावनी दी है।उन्होंने संबंधित विभागों को पत्र लिखकर सूचित किया है कि आगामी 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच अगर सड़क मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे भीमकनाली अंडरपास के समीप पुतला दहन करेंगे।महेश कुमार का आरोप है कि भीमकनाली अंडरपास के पास की सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। बारिश के मौसम में सड़क पर जलजमाव हो जाता है, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि पथ निर्माण विभाग के द्वारा दो वर्ष पूर्व राहुल चौक, कतरास से बसंती चौक, खानुडीह तक सड़क मरम्मत की गई थी, लेकिन नाली निर्माण में लापरवाही के कारण पानी सड़क पर बहता है और गड्ढे बन गए हैं।
उन्होंने कहा कि कई बाइक सवार इस गड्ढेदार सड़क में गिरकर घायल हो चुके हैं। यदि किसी व्यक्ति की जान जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी रेल प्रशासन और पथ निर्माण विभाग की होगी। उन्होंने दस दिनों के भीतर मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने पर जनआंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोकथाम को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में निजी स्कूलों की मनमानी अब...

डिस्ट्रिक लैंड सेल में जमीन के बदले नियोजन व मुआवजा मामलों की सुनवाई शुरू।

धनबाद । झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) द्वारा 18.09.2025...

धनबाद जिला अंतर्गत शहरी तकनीकी दक्ष गृह रक्षक नव नामांकन हेतु तकनीकी दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न।

धनबाद । ​उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार, धनबाद जिला...