Home बिहार बरनवाल युवा मंच ने सावन मिलन समारोह मनाया
बिहारराज्य

बरनवाल युवा मंच ने सावन मिलन समारोह मनाया

Share
Share

नरकटियागंज। शहर के होटल गोल्डन पैलेस में बरनवाल युवा मंच नरकटियागंज के सभी सदस्यों ने अपने पूरे परिवार के साथ सावन मिलन समारोह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया। अध्यक्ष रंजीत बरनवाल, सचिव आशीष बरनवाल, संरक्षक राजेश बरनवाल,नवीन बरनवाल, कोषाध्यक्ष राजू बरनवाल, उपाध्यक्ष आलोक बरनवाल, मनोज बरनवाल, उपसचिव अनुराग बरनवाल, राजन बरनवाल सहित समस्त बरनवाल परिवारों ने संयुक्त रूप से सर्वप्रथम महाराजा अहिबरन के चित्र पर माल्यार्पण सह दीप प्रज्वलन के साथ अहिवरन की आरती किया। तत्पश्चात सावन मिलन की विस्तृत जानकारी सचिव आशीष बरनवाल ने सभा में उपस्थित सभी बरनवाल परिवारों को संबोधित करते हुए श्रावण मास के महत्व को बताया। उन्होंने बताया कि श्रावण मास भगवान शिव को अतिप्रिय है, इसी श्रावण मास में समुद्र मंथन से निकले विष को सृष्टि की रक्षा के लिए भगवान शिवजी ने विषपान किया था।जिससे उनका कंठ नीला हो गया था और वे नीलकंठ कहलाए थे। यह श्रावण मास सभी सुहागन महिलाओं के लिए भी विशेष माना गया है। यह उनके सुहाग और सौंदर्य का एक प्रतीक है। सभी सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत भी रखती हैं। कार्यक्रम में बेतिया से आए गायक सुनील श्रीवास्तव के मधुर आवाज ने सावन पर आधारित संगीत से सभा में उपस्थित सभी लोगों को सराबोर कर दिया। सभी लोग बहुत ही आनंदित हुए।अध्यक्ष रंजीत बरनवाल ने कहा कि सावन मिलन कार्यक्रम पूरे भारत में अवश्य मनाना चाहिए। यह हमारा पौराणिक परम्परा भी है। मंच का संचालन आशीष बरनवाल एवं सुमन बरनवाल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन पवन बरनवाल ने किया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...