Home झारखण्ड दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक – सूरज महतो
झारखण्डराजनीतिराज्य

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक – सूरज महतो

Share
Share

एक युग का अंत, आदिवासी अस्मिता की अमिट आवाज़ अब मौन

धनबाद । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता, झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सोमवार तड़के दु:खद निधन हो गया। इस अपूरणीय क्षति की सूचना मिलते ही झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद जिला अध्यक्ष सूरज महतो मर्माहत हो उठे।

सूरज महतो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा –

“दिशोम गुरु न केवल एक राजनेता थे, बल्कि एक आंदोलन, एक विचारधारा और झारखंड के आत्मसम्मान की पहचान थे। उनका जाना झारखंड के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना के एक युग का अंत है। हम सब उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।”

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...